Wednesday, 16 September 2026

Subscribe Now
Prime Alert
All live updates
23:45 IST
untranslated

हीट एण्ड रन में बच्चों सहित सात जख्मी

महिला कार चालक का कोहराम, गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

नागपुर.

मंगलवार की रात तेज रफ्तार कार ने कोहराम मचा दिया. काटोल मार्ग के गोरेवाड़ा स्थित दिनशॉ फैक्ट्री के पास महिला कार चालक ने बच्चों सहित सात लोगों को जख्मी कर दिया. इस घटना से गुस्साए नागरिकों घटनास्थल पर हंगामा मचाया. इससे परिसर में तनाव निर्माण हो गया. महिला ने पहले एक एसयूवी को टक्कर मारी। इसके बाद सड़क पर मौजूद तीन बच्चों समेत सात लोगाों को जख्मी कर दिया. मंगलवार रात 10 गोरेवाड़ा दिनशॉ फैक्ट्री के पास एक महिला सेल्टॉस कार चला रही थी। कार की तेज रफ्तार काफी तेज थी. इस वजह से महिला का कार पर नियंत्रण छूट गया. उसने बालू कुलमेथे की एसयूवी को टक्कर मारी. कुलमेथे अपनी बेटी के साथ एसयूवी से नीचे उतर रहे थे. इसके बाद सड़क के किणारे मौजूद कार ने दो अन्य बच्चों सहित हरीश रामभाऊ रेवतकर, गोधनी निवासी, आशीष नखाते, नारा निवासी सात लोग जख्मी हो गए. घटना के बाद नागरिकों की भीड़ इकट्ठा हो गई. गिरट्टीखदान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. नागरिकों ने पुलिस का घेराव कर लिया. उन्होंने महिला पर नशे में ड्राइविंग करने का आरोप लगाते हुए उसे तत्काल हिरासत में लेने की मांग की. जोन दो की डीसीपी अन्नपूर्णा सिंह तथा जोन एक के ऋषिकेश सिंगा रेड्डी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने गु्स्साए नागरिकों को सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. इसके बाद नागरिक शांत हुए. कार की अवस्था देखकर हादसे की गंभीरता का पता लगाया जा सकता है. महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. उसे बुधवार सुबह हिरासत में लिया गया.

May we count this visit? PT24 uses Google Analytics to see which stories are read and on what. It is switched off until you say yes, nothing is counted while you decide, and you can change your mind on You at any time. What we would collect