Wednesday, 16 September 2026

Subscribe Now
Prime Alert
All live updates
22:41 IST
untranslated

घर से शराब बेच रहा था तड़ीपार

घर से शराब बेच रहा था तड़ीपार

नागपुर में तड़ीपार अपराधी घर में ही अवैध शराब बेचते हुए मिला है. यह मामला मानकापुर के गोधनी रेलवे स्थित लोखंडे ले-आउट का है. मंगलवार की देर रात पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटील की एस्कॉर्ट टीम को विनोद सुधाकर थुल नामक अपराधी के घर से देशी शराब बेचने का पता चला. टीम ने मानकापुर पुलिस को इसकी सूचना दी. विनोद के मकान पर दबिस दी. वहां शराब बरामद हुई. विनोद तड़ीपार होने के बावजूद अवैध शराब की बिक्री कर रहा था. त्यौहारों के चलते शराब की बिक्री पर पाबंदी रहती है. इसका लाभ उठाने के लिए विनोद शराब बेच रहा था. तड़ीपार होने के बावजूद उसके द्वारा घर से शराब की बिक्री करना आश्चर्यजनक है. उसे गणेशोत्सव और नवरात्रि के मद्देनजर 13 सितंबर से 22 अक्टूबर तक तड़ीपार किया गया था. कई तड़ीपार विनोद की तर्ज पर शहर में रहकर अवैध काम कर रहे है.

May we count this visit? PT24 uses Google Analytics to see which stories are read and on what. It is switched off until you say yes, nothing is counted while you decide, and you can change your mind on You at any time. What we would collect