Wednesday, 16 September 2026

Subscribe Now
Prime Alert
All live updates
23:46 IST
untranslated

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान को तत्काल पद से हटाओ, विश्व हिंदू परिषद की मांग

सीबीआई, ईडी तथा एनआईए से जांच की मांग, जिलाधीश से शिकायत

नागपुर.

देशद्रोही आतंकी अबू सालेम की जेल से रिहाई की मांग करनेवाले राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान को तत्काल पद से हटाकर उनके कार्यकाल की सीबीआई और एनआईए से जांच कराने की विश्व हिंदू परिषद ने मांग की है. परिषद के मंत्री अमोल ठाकरे के नेतृत्व में मंगलवार को एक शिष्ठमंडल ने जिलाधीश कुमार आशीर्वाद से भेंट की. अबू सालेम को 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में आजीवन कारावास की सजा हुई है. वह नासिक जेल में सजा काट रहा है. शिष्ठमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से जिलाधीश को बताया कि प्यारे खान राज्य अल्पसंख्यक आयोग जैसे संवेधानिक पद पर है. अबू सालेम सजायाफ्ता आतंकी है. ऐसे व्यक्ति से जेल में जाकर भेंट करना और उसके रिहाई की मांग करना अत्यंत अशोभनीय है. इससे महाराष्ट्र सरकार की छवि खराब हुई है. प्यारे खान ने संवेधानिक पद का दुरूपयोग किया है. ठाकरे ने बताया कि 20 साल से जेल में बंद आतंकी के प्रति सहानुभूति बताए जाने से प्यारे खान के अबू सालेम से रिश्ते होने का संदेह पैदा होता है. प्यारे खान ने हाल के वर्षों में काफी संपत्ति बनाई है. उन्हें देश के टोल टैक्स कैसे मिले है इसकी ईडी से जांच कराई जानी चाहिए. प्यारे खान की नासिक तथा परवाड़ा में हुए लव जिहाद के आरोपियों से सहानुभूति रही है. ठाकरे ने जिलाधीश को उनकी मांग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आदि प्रमुख नेताओं को अवगत कराने का अनुरोध किया है. उन्होंने आगामी दिनों में इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी भेंट किए जाने का बताया. शिष्ठमंडल में विहिप के सहमंत्री राजू पवनारकर, प्रेम झामनानी, नीलकंठ, गुप्ता, सह कार्यालय प्रमुख आशीष तिवारी, उपाध्यक्ष विलास पाटिल, बजरंग दल संयोजक शुभम अरखेल शामिल थे.

May we count this visit? PT24 uses Google Analytics to see which stories are read and on what. It is switched off until you say yes, nothing is counted while you decide, and you can change your mind on You at any time. What we would collect