नितिन गडकरी ने सहपरिवार किए लालबागचा राजा के दर्शन
लालबाग, मुंबई
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचकर सहपरिवार गणपति बाप्पा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की।
गडकरी ने गणपति बाप्पा के चरणों में देशवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और कल्याण की प्रार्थना की। लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान भक्तिमय माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाप्पा के दर्शन के लिए उमड़े।
गणेशोत्सव के अवसर पर मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं |
#NitinGadkari #LalbaugchaRaja #GanpatiBappaMorya #Ganeshotsav2026 #गणेशोत्सव2026 #Lalbaug #Mumbai #GanpatiDarshan #GaneshChaturthi #NitinGadkariNews #PrimeTime24