Friday, 18 September 2026

Subscribe Now
15:32 IST
PT24 EXCLUSIVE

तड़ीपार होकर भी घर से चला रहा था शराब का धंधा नागपुर में पुलिस की कार्रवाई, Rs 18,370 का माल जब्त

नागपुर में पुलिस आयुक्त के एस्कॉर्ट पथक ने तड़ीपार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में देशी और गावठी शराब जब्त की है। आरोपी को गणेशोत्सव और नवरात्रि के मद्देनजर शहर से अस्थायी रूप से तड़ीपार किया गया था। इसके बावजूद वह अपने घर से ही शराब की अवैध बिक्री करते हुए पकड़ा गया।

यह मामला यशोधरा नगर चौक का है। गुरुवार रात पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील के एस्कॉर्ट पथक को सूचना मिली कि बाबुलाल गोविंदराव हुमे अपने घर से गावठी हाथभट्टी की शराब और देशी शराब बेच रहा है।
सूचना की पुष्टि के बाद यशोधरा नगर पुलिस को साथ लेकर दो पंचों की मौजूदगी में आरोपी के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान करीब Rs 12 हजार की गावठी हाथभट्टी की शराब, Rs 2,160 कीमत की 90 एमएल की देशी शराब की 54 बोतलें और Rs 4,210 नकद बरामद हुआ। पुलिस ने कुल Rs 18,370 का माल जब्त किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब बिक्री के मामलों में पहले भी शामिल रहा है। गणेशोत्सव और नवरात्रि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163(2) के तहत नागपुर शहर से अस्थायी रूप से तड़ीपार किया गया था।
इसके बावजूद आरोपी शहर में अपने घर पर मौजूद मिला और शराब की कथित अवैध बिक्री करते हुए पकड़ा गया। मामले में यशोधरा नगर थाने में BNS की धारा 223 और महाराष्ट्र दारूबंदी कानून की धारा 65(ई) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

May we count this visit? PT24 uses Google Analytics to see which stories are read and on what. It is switched off until you say yes, nothing is counted while you decide, and you can change your mind on You at any time. What we would collect