शनिवार, 19 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
21:10 IST

तीन दिन बाद भी नहीं मिला जरीपटका का घूसखोर सिपाही

तीन दिन बाद भी नहीं मिला जरीपटका का घूसखोर सिपाही
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

नागपुर.

जरीपटका थाने में एसीबी की कार्रवाई के दौरान 20 हजार रुपए की ट्रैप मनी लेकर फरार हुआ सिपाही मनीष मेश्राम तीन दिन बाद भी हत्थे नहीं चढ़ा है. मनीष के गिरफ्तार हवलदार सचिन तायड़े की एसीबी हिरासत खत्म होने के बाद भी हाथ लगने की उम्मीद है. एसीबी ने 16 सितंबर को हवलदार सचिन तायडे को 20 हजार रुपए की घूस लेने के प्रकरण में गिरफ्तार किया था. तायडे के साथ मेश्राम भी शिकायतकर्ता को घूस के लिए परेशान कर रहा था. दोनों शिकायतकर्ता को उसके खिलाफ दर्ज एनसी (असंज्ञेय) प्रकरण में कार्रवाई करने की धमकी देकर 40 हजार रुपए मांग रहे थे. बाद में 20 हजार रुपए लेकर प्रकरण रफा-दफा करने का दबाव बना रहे थे. ट्रैप के दौरान शिकायतकर्ता ने 20 हजार रुपए दिए थे. मेश्राम रुपए लेकर फरार हो गया था. इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है. तायडे को पांच दिन की हिरासत में लिया गया है. इस प्रकरण में जरीपटका के थानेदार अनिल ताकसांडे को कंट्रोल रूम 'अटैच' कर दिया गया है.

अभी कोई अपडेट नहीं

खबर छप चुकी है, लेकिन लाइव थ्रेड अभी शुरू नहीं हुआ। डेस्क कोई अपडेट डालते ही वह यहाँ दिखेगा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे