पॉलिस करने के बहाने उड़ाई चुड़ियां
महिला हुई शिकार, लकड़गंज में वाकया
नागपुर के लकड़गंज थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर सोने की चूड़ियां उड़ा ली गई. खुद को 'रॉयल कंपनी' का कर्मचारी बताने वाले दो अज्ञात आरोपी आभूषण चमकाने का झांसा देकर 1.50 लाख रुपये कीमत की सोने की चूड़ियां लेकर फरार हो गए. यह घटना 18 सितंबर की दोपहर वर्धमान नगर स्थित भाऊराव नगर में हुई. शिकायतकर्ता कुमेंद्रपाल मदान की पत्नी के घर के खड़ी थी. इसी दौरान करीब 45 वर्षीय दो आरोपी वहां आए. उन्होंने खुद को 'रॉयल कंपनी' का कर्मचारी बताया. मदान की पत्नी को सोने-चांदी के गहने तथा बर्तन कंपनी द्वारा मुफ्त में पॉलिस कराए जाने का झांसा दिया. उन्होंने पॉलिस करने के बाद गहने चमकने का दावा किया. मदान की पत्नी ने आरोपियों को बर्तन दिए. बर्तन चमकाने पर आरोपियों ने मदान की पत्नी को गहने भी पॉलिस करके चमकाने का बताया. उनकी बात पर भरोसा करने मदान की पत्नी ने सोने की चार चुड़ियां दे दी. पॉलिस करने के बहाने आरोपी चुड़ियां लेकर फरार हो गए. लकड़गंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है. पुलिस परिसर के सीटीटीवी से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.