सोने के बिस्किट के साथ थे नकदी 90 लाख
आसानी से हो गई सुलह, हवाला ऑपरेटर्स हुए सतर्क
नागपुर.
दो करोड़ के सोने के बिस्किट के साथ पकड़े गए सर्राफा व्यापारी के मुनिम के पास नकदी 90 लाख रुपए भी थे. इसी राशि में से प्रकरण को निपटाए जाने की चर्चा है. प्राईम टाईम 24 द्वारा इस प्रकरण का खुलासा करने के बाद से पुलिस महकमे में भुचाल मचा हुआ है. सभी को सच्चाई सामने आने पर कार्रवाई की चिंता सता रही है. यह वाकया 17 सितंबर की रात हुआ था. इतवारी के सर्राफा बाजार में व्यवसायी दत्तू का मुनिम दुकान बंद करने के बाद थैली में दो किलो सोने के बिस्किट और नकदी 90 लाख रुपए लेकर दुपहिया से करीब स्थित लॉकर में जा रहा था. तभी दबिस देकर बैठे पुलिस टीम ने मुनिम को पकड़ लिया था. इसके बाद उसे तहसील थाने ले लाजा गया था. वहां हवाला प्रकरण होने का संदेह जताते हुए केंद्रीय आर्थिक जांच एजेंसी को बुलाने का बताया गया था. सोने के बिस्किट और नकदी बरामद किए जाने का खतरा भांपकर दत्तू ने सर्राफा बाजार के पदाधिकारियों से संपर्क किया था. उनके प्रयास के बाद सोना और नकदी छोड़ दिया गया. बेहद गोपनीयता बरतने से घटना किसी को पता नहीं चल पाई लेकिन प्राईम टाईम के खुलासे के बाद पुलिस महकमे में हड़कप मच गया. सूत्रों के अनुसार थैली में नकदी राशि होने से पुलिस टीम को प्रकरण निपटाने में देर नहीं लगी. सर्राफा बाजार के ही एक व्यापारी पर पुलिस टीम को टिप देने का संदेह है. व्यवसायिक रंजिश के चलते उसके टिप दिए जाने की आशंका है. इस प्रकरण के बाद से इतवारी के हवाला ऑपरेटर्स भी सतर्क हो गए है. उन्हें पुलिस ने कुछ दिन संयम बरतने की सलाह दी है. त्योहार का सिजन होने से हवाला कारोबार में तेजी है.