Realme, OnePlus, Poco और Lava के फोन महंगे, मेमरी चिप की किल्लत बनी वजह
मेमरी चिप की कमी और सप्लाई चेन की दिक्कतों के चलते मशहूर मोबाइल कंपनियों ने अपने फोन के दाम बढ़ा दिए हैं।
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और यह सोचकर रुके हुए हैं कि कुछ दिन बाद खरीदेंगे, तो यह खबर आपके लिए है। भारत में मोबाइल फोन की कीमतों में 15 से 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसमें रियलमी, वनप्लस, पोको और लावा जैसे ब्रांड की सबसे ज्यादा डिमांड है, और यही फोन अब महंगे हो रहे हैं।
आम आदमी के लिए रियलमी, लावा और वनप्लस जैसे फोन जेब पर भारी नहीं पड़ते थे, इसलिए लोग इन्हें ज्यादा पसंद करते थे। लेकिन अब यही फोन महंगे होने वाले हैं। कंपनियों का कहना है कि मोबाइल के पार्ट्स की कीमत बढ़ने और सप्लाई चेन में आई दिक्कतों की वजह से यह दरवाढ़ करनी पड़ी है। इसकी वजह से कई स्मार्टफोन मॉडल के दाम बढ़ाए गए हैं। इसके पीछे मुख्य वजह मेमरी चिप की किल्लत और बढ़ा हुआ प्रोडक्शन खर्च बताया जा रहा है।
भारत में स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे लोगों के लिए यह एक बड़ी खबर है। जो लोग यह सोच रहे थे कि कुछ दिन और रुक लेते हैं, उन्हें मोबाइल कंपनियों ने बड़ा झटका दिया है। रियलमी, वनप्लस, पोको और लावा जैसे लोकप्रिय ब्रांड ने अपने मुख्य मॉडल के दाम फिर से बढ़ा दिए हैं। इस दरवाढ़ के पीछे दुनियाभर में मेमरी चिप की किल्लत मुख्य वजह है। DRAM और NAND जैसी अहम स्टोरेज चिप की कीमत बढ़ने से स्मार्टफोन बनाने का खर्च बढ़ गया है। इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर दिख रहा है। खासकर मिड-रेंज फोन की कीमतें हजारों रुपये तक बढ़ने से ग्राहक परेशान हैं।
इस वक्त Realme 16 सीरीज की खूब चर्चा है। Realme 16 Pro+ 5G मॉडल के कुछ वैरिएंट की कीमत में करीब 7,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा OnePlus 15R मॉडल की कीमत भी बढ़ाई गई है। Poco X8 Pro Max और Lava Agni 4 फोन भी अब नए दामों में बिक रहे हैं।
नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे ग्राहकों का ध्यान अब मौजूदा ऑफर्स, पुराने दाम के मोबाइल और बचे हुए स्टॉक पर टिका है। फोन अभी खरीदें या और इंतजार करें, इसी उलझन में ग्राहक फंसे हुए हैं, जिससे भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर तनाव का माहौल बन गया है।