गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST
PT24 खास खबर

सदर का गांधी चौक बना गैंगवार का सेंटर

बुकी के बर्थ डे से हुई शुरुआत, तोड़फोड़ के बाद भी पुलिस सख्त नहीं, कार्रवाई से बच गया अपराधी

सदर का गांधी चौक बना गैंगवार का सेंटर

नागपुर.

अपराधियों के बीच चल रही गैंगवार के चलते सदर के व्यापारिक इलाके गांधी चौक में खूनी संघर्ष की आशंका निर्माण हो गई है. एक गुट के सरगना क्रिकेट बुकी को पुलिस का आश्रय हासिल होने से सदर पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है.

गैंगवार की शुरुआत 15 दिन पहले हुई थी. सदर गांधी चौक स्थित गार्डन में बुकी अपने साथी और अपराधी मित्रों के साथ बर्थ डे मना रहा था. सभी गार्डन में इकट्ठा होकर केक काट रहे थे. बर्थ डे सेलीब्रेशन में बुकी का दोस्त शुभम भी आया था. सूत्रों के अनुसार शुभम की अपराधी आकाश कटारिया और लखन हिरणवार से रंजिश चल रही थी. मार्ग से गुजर रहे दोनों शुभम को देखकर संतप्त हो गए. वह शुभम से विवाद करने लगे. शुभम को बुकी ने बुलाया था. दोनों ने शुभम को चांटा मार दिया. यह पता चलने पर बुकी ने आकाश को फोन करके उसके साथी से मारपीट करने की वजह पूछी. बातचीत के दौरान दोनों उलझ गए. आकाश ने बुकी को ललकारते हुए सदर के गांधी चौक पर आने को कहा. बुकी ने भी चुनौति स्विकार करते हुए गांधी चौक आने का बताया. इसके बाद आकाश और लखन अपने 15 से 20 साथियों के साथ गांधी चौक पर पहुंचे. बुकी और उसके साथी हाथ नहीं लगने पर शोर मचाकर लौट गए. इस घटना से बुकी और उसके गुर्गे आकाश-लखन को सबक सिखाने में जूट गए. इसी दौरान लखन हिरणवार और आकाश कटारिया के खिलाफ सदर पुलिस ने हफ्ता वसूली और हथियार अधिनियम का मामला दर्ज किया.

बुकी की कुख्यात अपराधी पंकज उर्फ मामा से भागिदारी है. पंकज के खिलाफ हत्या का प्रयास तथा फायरिंग सहित कई मामले दर्ज है. वह कुछ समय से सदर और गिट्टीखदान थाना परिसर में पैर जमा रहा है. आकाश-लखन गैंग के सामने बुकी और खूद का दबदबा दिखाने के लिए वह चार दिन पहले गांधी चौक पहुंचा. उसने गांधी चौक पर पार्क वाहनों और पानठेल को पथराव करके फोड़ दिया. इस घटना से परिसर में तनाव निर्माण हो गया. इस वारदात को पुलिस ने खानापूर्ति के तौर पर लिया और पंकज के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की. जबकि हत्या का प्रयास और फायरिंग जैसी वारदात में लिप्तता होने से उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए थी. पुलिस की इस ढिलाई के चलते सदर थाना परिसव में किसी भी वक्त खून-खराबे के आसार निर्माण हो गए है. इस गैंगवार का सूत्रधार बुकी है. उसके क्राइम ब्रांच और थानों के पुलिस कर्मियों से करीबी संबंध है. क्राइम ब्रांच का संतोष, इमरान और अंबाझरी का मोनू बुकी के मददगार है. बुकी पुलिस को पहले अवैध धंधे की सूचना देता है और बाद में सुलह कराता है. कुछ समय पहले तक सिविल लाइंस के मरियम नगर में उसका जुए का अड्डा भी था. क्राइम ब्रांच के अधिकारी से संपर्क करने के बाद ही यह अड्डा आरंभ किया था. इस अड्डे पर कार्रवाई करने पहुंची एक महिला आईपीएस अफसर का क्राइम ब्रांच के अधिकारी से सामना भी हुआ था.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे