गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
00:39 IST

जरीपटका थाने में घूस लेते मिला हवलदार

कारवाई की धमकी देकर 40 हजार मांगे, 20 हजार लेते गिरफ्तार, नागपुर शहर पुलिस में हड़कंप

जरीपटका थाने में घूस लेते मिला हवलदार

नागपुर.

थाने में दर्ज एक प्रकरण में कार्रवाई करने की धमकी देकर 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगने वाले हवलदार को नागपुर एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. बुधवार की रात जरीपटका थाने में हुई इस कार्रवाई से शहर पुलिस में खलबली मच गई. एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरोपी हवलदार सचिन तायडे को गिरफ्तार किया है. सचिन जरीपटका थाने के एनसी यूनिट में तैनात है. अधिकारियों का आश्रय होने से उसकी थाने में तूती बोलती है. प्रकरण के शिकायतकर्ता के खिलाफ कुछ समय पहले एनसी मामला दर्ज हुआ था. इस प्रकरण में सचिन शिकायतकर्ता को कार्रवाई करने की धमकी दे रहा था. कार्रवाई नहीं करने के बदले में उसने शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी. शिकायतकर्ता के अनुरोध करने पर भी सचिन रिश्वत की जीद पर अड़ा रहा. बाद में वह 20 हजार रुपए लेने के लिए तैयार हो गया. शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो में सचिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. एंटी करप्शन ब्यूरो की जांच में शिकायत की पुष्टि हुई. इसके आधार पर बुधवार रात जरीपटका थाने में एंटी करप्शन ब्यूरो ने सचिन को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. थाना परिसर में ही सचिन को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपए लेते हुए दबोच लिया गया. एंटी करप्शन की कार्रवाई का पता चलते ही थाने में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी भाग खड़े हुए. अधिकारियों को भागते हुए देखकर परिसर में अफरा-तफरी मच गई. सच्चाई का पता चलने पर परिसर के लोगों ने राहत की सांस ली. देर रात तक ट्रेप की रकम गायब किए जाने की चर्चा हो रही थी. एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम सचिन से पूछताछ कर रही थी. इस कार्रवाई से शहर पुलिस में भूचाल मचा हुआ है. थाने के कर्मियों का कहना है कि उगाही के लिए अत्यधिक दबाव होने से सचिन बेखौफ हो गया था. सचिन की कार्यप्रणाली को लेकर थाने में भी भारी रोष था. एंटी करप्शन ब्यूरो के एसपी डॉ. दिगंबर प्रधान ने घूसखोरी और भ्रष्टाचार नागरिकों को शिकायत दर्ज करने की अपील की है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे