बुधवार, 16 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
22:41 IST

मामुली झगड़े में मजदूर युवक की हत्या

सीसीटीवी से हुआ खुलासा, पाबंदी के बावजूद बिक रही थी शराब

मामुली झगड़े में मजदूर युवक की हत्या
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

नागपुर के बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र में बार के पास शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में एक मजदूर युवक की हत्या कर दी गई. सीसीटीवी से इस हत्याकांड का खुलासा हुआ है. मृतक 36 वर्षीय शंकर कुकड़े है. शंकर मुलत: वर्धा के हिंगणघाट का रहने वाला था. वह करीब पांच साल से नागपुर में मजदूरी का काम करता था. उसके परिजन हिंगणघाट में रहते है. 14 सितंबर की रात शंकर तृप्ती बार के पास घायल अवस्था में पड़ा था. इसकी सूचना मिलने पर बेलतरोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची. उसने शंकर को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. उसके भाई द्वारा शव की पहचान करने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. एक फुटेज में कुछ युवक शंकर से मारपीट करते दिखाई दिए. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने सनी संताराम गायकवाड़, रोहित रामेश्वर खुजनारे और तुषार संजय खंडारे को हिरासत में लिया. उन्होंने शंकर की हत्या करना कबूल किया. वह घटनास्थल पर शराब पी रहे थे. उनसे कुछ अंतर पर शंकर भी शराब पीते हुए बैठा था. इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोपियों ने शंकर की हत्या कर दी. आरोपी सनी गायकवाड़ के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है. 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी होने से शराब की दुकानें बंद थी. इसके बावजूद मृतक और आरोपी घटनास्थल पर शराब का सेवन कर रहे थे. नागरिकों के अनुसार अवैध शराब अड्डों पर पाबंदी के दिन भी आसानी से शराब मिल जाती है. बेलतरोडी थाना परिसर में अवैध शराब के कई अड्डे है. यहां लैंड माफिया का भी कब्जा है. यहां थानेदारी करने के लिए नेता और उनके चमचों का आशीर्वाद लेना पड़ता है. इसीलिए बीते सप्ताह वहां के थानेदार को अल्प समय में हटाकर दूसरे अधिकारी की तैनाती की गई है. इसके बाद से बेलतरोडी थाना परिसर में अवैध धंधों की भरमार हो गई है. नेता और उनके चमचों का आश्रय हासिल होने से बेलतरोडी पुलिस भी निश्चिंत हो गई है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे