शनिवार, 19 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
21:11 IST

बड़ा ताजबाग में गांजा लेकर घूम रहे तेलंगाना के दो युवक गिरफ्तार

नागपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सक्करदरा पुलिस ने बड़े ताजबाग में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तेलंगाना के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे समेत कुल 90 हजार 600 रुपये का माल जब्त किया है।

यह घटना 18 सितंबर की है। सक्करदरा पुलिस की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बड़े ताजबाग स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में दरगाह के सामने दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोककर तलाशी ली। उनके बैग की जांच करने पर 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से दो मोबाइल फोन, बैग और नकद रकम समेत कुल Rs 90,600 का माल जब्त किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय रागल्ला भुवन रागल्ला राजेशम और 20 वर्षीय निम्मा विजय श्रीनिवास के रूप में हुई है। दोनों तेलंगाना के जगतियाल जिले के रहने वाले है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे