रविवार, 20 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
14:07 IST

बिर्याणी खाने के लिए चायनीज महिला ने चम्मच से बनाई चॉपस्टिक, वीडियो वायरल

पहली बार भारतीय खाना ट्राई कर रही चायनीज महिला ने बिर्याणी खाने का अनोखा तरीका अपनाया, सोशल मीडिया पर लोग हंस-हंस कर लोटपोट

बिर्याणी खाने के लिए चायनीज महिला ने चम्मच से बनाई चॉपस्टिक, वीडियो वायरल
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

भारत की खाने-पीने की चीजें और यहां का जायका पूरी दुनिया में मशहूर है। इसी बीच एक चायनीज महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो पहली बार भारतीय खाना, यानी बिर्याणी, खाते हुए नजर आ रही है। वीडियो में वो बिर्याणी तो खा रही थी, लेकिन एक अलग ही बात ने सबका ध्यान खींच लिया।

दरअसल इस वीडियो में महिला चम्मच पकड़कर बिर्याणी खाने का एक अलग ही जुगाड़ लगाती दिखी। यूजर्स ने इस वीडियो पर जमकर कमेंट किए और महिला के चम्मच पकड़ने के तरीके ने रातों-रात इसे वायरल कर दिया।

दरअसल चायनीज लोग खाना खाने के लिए ज्यादातर चॉपस्टिक इस्तेमाल करते हैं, इसलिए चम्मच से खाना उनके लिए थोड़ा अजीब हो सकता है। जाहिर है इस महिला को भी चम्मच से खाने की आदत नहीं थी। वीडियो में जब महिला के सामने बिर्याणी की प्लेट रखी जाती है तो वो बहुत खुश हो जाती है। लेकिन जैसे ही वो चम्मच उठाती है, उसे सीधा पकड़ने के बजाय, वो दो चम्मच उल्टे पकड़कर उन्हें चॉपस्टिक की तरह इस्तेमाल करते हुए चावल उठाकर बिर्याणी खाने लगती है।

महिला का यह अनोखा अंदाज ऑनलाइन तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इस वीडियो पर कई मजेदार रिएक्शन दिए। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर केट हू (@katehucomedy) के नाम से पोस्ट किया गया है।

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की तरफ से तरह-तरह के कमेंट आए, जिनमें से कुछ काफी मजेदार थे। एक यूजर ने मजाक में लिखा, 'तुम्हारे पास चायनीज बिर्याणी है क्या? क्योंकि हमारे पास इंडियन चायनीज फूड है।'

एक और यूजर ने लिखा, 'मुझे चॉपस्टिक बहुत पसंद हैं।' एक और यूजर ने दोनों देशों के रिश्तों की बात करते हुए लिखा कि ये दोनों पड़ोसी देश प्यार के जरिए अपनी हजारों साल पुरानी संस्कृति को संजोए हुए हैं। भारत और चीन बौद्ध धर्म और पुराने जमाने के व्यापार से जुड़े हुए हैं। भारत के कोलकाता शहर में चायनीज कम्युनिटी की अपनी खाने की मार्केट भी है। एक यूजर ने मजाक में यह भी लिखा, 'तू चायनीज है या बुद्धू? चायनीज लोग तो स्मार्ट होते हैं।' कुल मिलाकर महिला का यह वीडियो फिलहाल जबरदस्त वायरल हो रहा है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे