रविवार, 20 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
12:29 IST

फ्लाईओवर विवाद को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस

जो मार्ग पहले से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के नाम पर था उसको भी हेडगेवार फ्लाईओवर का नाम देने का आरोप, कई नेता को हिरासत

नागपुर.

कामठी रोड (इंदिरा चौक) से दिघोरी चौक तक फ्लाईओवर के नामकरण को लेकर नागपुर में कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया. इस फ्लाईओवर का नामकरण डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, छत्रपति शिवाजी महाराज, सम्राट अशोक या महाराज अग्रसेन जैसे महान प्रतीकों की बजाय आरएसएस के डॉ. केशव हेडगेवार के नाम पर किए जाने के फैसले के खिलाफ यूथ कांग्रेस, एनएसयुआई तथा महिला कांग्रेस ने कमाल चौक पर प्रदर्शन किया.

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि करीब Rs 1000 करोड़ की लागत से बना यह फ्लाईओवर जनता के हित के बजाय केवल बिल्डर्स के एक प्रोजेक्ट को फायदा पहुँचाने के लिए तैयार किया गया है. अधिकांश फ्लाईओवर चाहे कामठी रोड हो, सदर, एयरपोर्ट या गोलीबार चौक निर्माण की गंभीर खामियों के कारण असफल साबित हुए हैं. सरकार का ध्यान जनहित, शिक्षा और रोजगार के बजाय केवल नामकरण की मनमानी पर है.प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव कुणाल राऊत, बंदोपंत टेंभूर्णे, सभापति आशी नगर आसिफ शेख, नगरसेवक दिनेश यादव, अभिषेक शंभरकर, गौतम अंबाडे, कल्पना द्रोणकर, जुल्फिकार भुट्टो, अजीत सिंह, मंगेश सातपुते, सतीश पाली, नीलेश खोब्रागडे, सत्यम कोतुलवार, चेतन तरारे, पलाश लिंगायत सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पांचपावली पुलिस स्टेशन लाया गया. इस घटनाक्रम से परिसर में तनाव निर्माण हो गया था.

अभी कोई अपडेट नहीं

खबर छप चुकी है, लेकिन लाइव थ्रेड अभी शुरू नहीं हुआ। डेस्क कोई अपडेट डालते ही वह यहाँ दिखेगा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे