शनिवार, 19 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
23:50 IST

BSNL का 1 रुपये वाला प्लान बढ़ाया, 24 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 1GB डेटा

बीएसएनएल ने अपने Freedom 2.0 ऑफर की डेडलाइन आगे बढ़ा दी है, जिसमें नए ग्राहकों को सिर्फ 1 रुपये में 24 दिन की वैलिडिटी मिल रही है।

BSNL का 1 रुपये वाला प्लान बढ़ाया, 24 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 1GB डेटा
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

रिचार्ज प्लान लगातार महंगे होते जा रहे हैं, और खासकर जो लोग डुअल सिम रखते हैं उनके लिए दोनों सिम चालू रखना जेब पर भारी पड़ता है। मगर सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने ऐसी ऑफर निकाली है जिसमें सिर्फ 1 रुपये में सिम को पूरे 24 दिन तक एक्टिव रखा जा सकता है।

बीएसएनएल ने अपनी Freedom 2.0 ऑफर की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। इस ऑफर के तहत कंपनी ग्राहकों को सिर्फ 1 रुपये में अपना 4G नेटवर्क टेस्ट करने का मौका दे रही है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और एसएमएस तीनों शामिल हैं।

इस 1 रुपये वाले प्लान को खरीदने वाले यूजर को बीएसएनएल एक फ्री सिम भी दे रहा है। कंपनी इस प्लान के जरिए अपने यूजर बेस को बढ़ाने की कोशिश में है। लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह प्लान सिर्फ नए ग्राहकों के लिए ही है, पहले से मौजूद यूजर इसका फायदा नहीं उठा सकते। यह 1 रुपये वाला प्लान देश का सबसे सस्ता रिचार्ज भी बताया जा रहा है।

कीमत भले ही 1 रुपया हो, लेकिन कंपनी ने वैलिडिटी में कोई कमी नहीं रखी है। यह प्लान पूरे 24 दिन की वैलिडिटी के साथ आ रहा है, और फिलहाल कोई और टेलिकॉम कंपनी इतनी वैलिडिटी वाला ऐसा सस्ता प्लान नहीं दे रही।

यह प्लान ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देता है। साथ ही रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं, यानी पूरी वैलिडिटी में कुल 2400 एसएमएस मिल जाते हैं।

डेटा की बात करें तो बीएसएनएल इस प्लान में ग्राहकों को रोज 1GB डेटा दे रहा है, और यह हाई-स्पीड 4G डेटा होगा। यानी यूजर सिर्फ 1 रुपये में कंपनी की 4G स्पीड टेस्ट कर सकते हैं और यह तय कर सकते हैं कि बीएसएनएल के साथ रहना है या किसी और प्रोवाइडर के पास जाना है। पूरी वैलिडिटी के दौरान ग्राहकों को कुल 24GB डेटा मिलेगा।

कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया है कि यह ऑफर 12 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। जिन यूजर को इस प्लान का फायदा उठाना है वे नजदीकी बीएसएनएल कार्यालय से, बीएसएनएल की वेबसाइट से और बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप से इसकी जानकारी ले सकते हैं। कंपनी ने यह भी बताया कि यूजर 1800-180-1503 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे