Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, बैंक कार्ड पर मिल रहा 5000 रुपये तक डिस्काउंट
Xiaomi के नए फोन में 9000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, कीमत 36,999 रुपये से शुरू
Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 17 Pro 5G अब बाजार में बिकना शुरू हो गया है। कंपनी ने इसकी सेल Amazon और अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू कर दी है। लॉन्च होते ही इस फोन ने अपनी 9000mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर और 50MP कैमरे की वजह से लोगों का ध्यान खींचा है।
कीमत की बात करें तो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 36,999 रुपये चुकाने होंगे। वहीं जिन्हें ज्यादा स्टोरेज चाहिए, यानी 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल, उसकी कीमत 39,999 रुपये रखी गई है।
लॉन्च ऑफर के तहत SBI कार्ड, Axis Bank, Kotak Mahindra Bank और IDFC First Bank के कार्ड से पेमेंट करने पर 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। यानी अगर सही बैंक कार्ड से पेमेंट किया जाए तो फोन की असली कीमत काफी कम पड़ सकती है।
डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED Super Sunlight Display दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2772x1280 पिक्सेल है और रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक जाती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है, जिससे अनलॉक करना आसान हो जाता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर लगा है, साथ में 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। लेकिन फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh बैटरी है, जिसके साथ 67W HyperCharge फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी है, यानी जरूरत पड़ने पर इस फोन से दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।
कैमरे के मामले में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और OIS का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में f/2.4 अपर्चर वाला 16MP कैमरा दिया गया है।
धूल और पानी से बचाव के लिए फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। सॉफ्टवेयर के मामले में यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी का कहना है कि इसे 4 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, 5G, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth, GPS, IR Blaster, NFC और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। कुल मिलाकर बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और अच्छे कैमरे के साथ Redmi Note 17 Pro 5G की भारत में बिक्री शुरू हो चुकी है, अब देखना यह है कि ग्राहकों का इस पर रिस्पॉन्स कैसा रहता है।