पेंशन कार्ड तो बना नहीं डूब गए Rs 5.50
सेवानिवृत्त कर्मी से ठगी, एपीके फाईन डाउनलोड करने का नतीजा
नागपुर.
साइबर ठग पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर सेवानिवृत्त नागरिकों को शिकार बना रहे है. अजनी में सेवानिवृत्त सिंचाई विभाग में कार्यरत थे. श्रीनगर स्थित इंप्रेस मिल सोसायटी निवासी 60 वर्षीय शिकायतकर्ता को 16 सितंबर को एक मोबाइल नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को पेंशन कार्ड की प्रक्रिया से जुड़ा बताते हुए पूछा कि उनका पेंशन कार्ड बना है या नहीं. शिकायतकर्ता ने पेंशन कार्ड बना होने से इनकार किया. इसके बाद आरोपी ने उन्हें एक एपीके फाईल भेजी. उसे डाउनलोड करके जानकारी दर्ज करने को कहा. शिकायतकर्ता ने फाईल डाउनलोड कर दी. ऐसा करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया. यह मोबाइल शिकायतकर्ता के बैंक खाते से लिंक था. मोबाइल हैक होती ही शिकायतकर्ता के खाते से साढ़े पांच लाख रुपए उड़ा लिए गए. उनकी शिकायत पर अजनी पुलिस ने ठगी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.