क्राइम ब्रांच ने वृद्ध को डोडा बेचते पकड़ा
नागपुर.
क्राइम ब्रांच के यूनीट पांच ने डोडा की तस्करी में लिप्त वृद्ध को गिरफ्तार किया है. यूनीट पांच की टीम का गश्त के दौरान सान्याल नगर में 64 वर्षीय राजेंद्रसिंग बाजवा संदिग्ध अवस्था में नजर आया. पुलिस टीम ने बाजवा की तलाशी ली. उसके पास 9 किलो 604 ग्राम डोडा मिला. बाजवा के पास वजन-काटा भी था. वह बिक्री करने के लिए ही डोडा लेकर घूम रहा था. बरामद डोडा की कीमत 1.40 लाख रुपए है. डोडा का इस्तेमाल ट्रक चालक करते है. उन्हें ही बाजवा बिक्री करता था. शहर में धड़ल्ले से डोडा की बिक्री हो रही है.