शुक्रवार, 18 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
19:39 IST

अपराधियों ने युवक को अगवा करके पीटा

नागपुर के कलमना स्थित भिलगांव इलाके में कट मारने का आरोप लगाकर अपराधियों ने एक युवक को अगवा करके जख्मी कर दिया. जख्मी शेख नौशाद शेख नसूल गुरुवार की रात अपने दो मित्रों के साथ घर जा रहा था. दो बाईक पर सवार चार युवक वहां से गुजरे. बाईक का कट लगने को लेकर वह नौशाद से विवाद करने लगे. उनका रवैया देखकर नौशाद आगे जाने लगा. अपराधियों ने उसे रोक लिया. चाकू दिखाकर गालियां देकर मारपीट करने लगे. उसे जान से मारने की धमकी दी. यह देखकर नौशाद के मित्र भाग खड़े हुए. आरोपी नौशाद को जबरण बाईक पर बिठाकर ले गए. नौशाद ने पुलिस को सूचना दी. कलमना पुलिस ने अपहरण तथा हमले का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की. उसने कलश सुमेश उर्फ बंडू नंदेश्वर और मोहम्मद अखिल उर्फ बल्लम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. उनका साथी रजा उर्फ माजीद अंसारी और मैसर जमाल सागिर फरार है. दोनों पेशेवर अपराधी है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे