शुक्रवार, 18 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
18:43 IST

इंडिगो ने इन्फेंट किराया 1000 रुपए बढ़ाया, अब देने होंगे 3000 रुपए

इंडिगो की घरेलू फ्लाइट में गोद में बैठने वाले 2 साल तक के बच्चों का किराया अब 3,000 रुपए हो गया है, पहले यह 2,000 रुपए था।

इंडिगो ने इन्फेंट किराया 1000 रुपए बढ़ाया, अब देने होंगे 3000 रुपए
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

अगर आप छोटे बच्चे के साथ फ्लाइट में सफर करने वाले हैं तो जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। इंडिगो ने घरेलू उड़ानों में इन्फेंट यानी 2 साल तक के बच्चों का किराया 1,000 रुपए बढ़ा दिया है। पहले यह 2,000 रुपए था, अब 3,000 रुपए देने होंगे। खास बात यह है कि बच्चे को विमान में अलग सीट नहीं मिलती और न ही कोई एक्स्ट्रा सुविधा दी जाती है, फिर भी माता-पिता को यह पूरा किराया चुकाना होगा।

इंडिगो की आधिकारिक फीस लिस्ट में फिलहाल घरेलू इन्फेंट फी 3,000 रुपए दर्ज है। इंडिगो के नियमों के मुताबिक इन्फेंट के लिए अलग सीट बुक नहीं की जा सकती, बच्चा वयस्क यात्री की गोद में ही सफर करता है। एक वयस्क के साथ सिर्फ एक इन्फेंट को ही ले जाने की इजाजत है।

टिकट बुक करते वक्त इन्फेंट की जानकारी देना जरूरी होता है और उसके लिए तय फीस चुकानी पड़ती है, भले ही उसे अलग सीट न मिले। सफर के दौरान बच्चे की उम्र का प्रमाण भी साथ रखना पड़ता है। इंडिगो के मुताबिक 3 दिन से ज्यादा और 2 साल तक की उम्र के बच्चों को इन्फेंट माना जाता है। इस किराया बढ़ोतरी से दावा किया जा रहा है कि इंडिगो को सालाना करीब 90 करोड़ रुपए तक की अतिरिक्त कमाई हो सकती है।

सिर्फ छोटे बच्चों का किराया ही नहीं बढ़ा, अकेले यात्रा करने वाले नाबालिग बच्चों की फीस भी तय है। इंडिगो ने फ्लाइंग सोलो अनअकम्पनीड माइनर सर्विस की घरेलू फीस 5,999 रुपए रखी है। 5 से 12 साल के बच्चे इस सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि 5 साल से कम उम्र के बच्चे अकेले सफर नहीं कर सकते। यानी छोटे बच्चों के साथ चलने वाले परिवारों के लिए सिर्फ टिकट की कीमत मायने नहीं रखती, इन्फेंट फी और दूसरी एनसिलरी सर्विसेस भी कुल खर्च बढ़ा सकती हैं। एयरलाइन की वेबसाइट पर इन्फेंट फी के अलावा बैगेज और दूसरी एड-ऑन सर्विसेस के लिए भी अलग-अलग शुल्क तय हैं, जो सफर और सेवा के हिसाब से बदलते रहते हैं।

दूसरी तरफ फ्लाइटों की लेट-लतीफी और कैंसिलेशन का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार को नागपुर से कोलकाता के लिए रात 11.40 बजे उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट नंबर आईएक्स 5003 को तकनीकी वजहों से रद्द कर दिया गया। इसके अलावा 17 और 18 सितंबर को बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए तय 3 अतिरिक्त उड़ानों का शेड्यूल भी घोषित किया गया था, लेकिन उसे भी रद्द कर दिया गया।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे