शुक्रवार, 18 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
18:41 IST

गणपती उत्सव में अंबानी परिवार के साथ नजर आईं टिफनी ट्रम्प, भारतीय अंदाज में फोटो वायरल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी ट्रम्प पति माइकल बुलोस के साथ अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में शामिल हुईं, पारंपरिक भारतीय पोशाक में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं।

गणपती उत्सव में अंबानी परिवार के साथ नजर आईं टिफनी ट्रम्प, भारतीय अंदाज में फोटो वायरल
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

अंबानी परिवार ने हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी का उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस समारोह में देश के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ीं कई जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं। खास बात यह रही कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी ट्रम्प भी अपने पति माइकल बुलोस के साथ अंबानी परिवार के इस गणेशोत्सव में शामिल हुईं। टिफनी का पारंपरिक भारतीय लुक फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

अंबानी परिवार के गणपती उत्सव में टिफनी ट्रम्प ने पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनी थी। मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ पेस्टल ग्रीन रंग का लहंगा उन्होंने पहना था। इस लहंगे पर आइवरी रंग की नाजुक एम्ब्रॉयडरी और मोतियों का खूबसूरत काम किया गया था। इस पारंपरिक लुक में टिफनी बेहद आकर्षक दिख रही थीं। उनके साथ पति माइकल बुलोस भी इस समारोह में शामिल हुए थे, जिन्होंने केसरिया रंग की शेरवानी पहनी थी।

टिफनी ट्रम्प ने अंबानी के गणपती उत्सव की कुछ फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन फोटो के साथ उन्होंने 'With love in India' कैप्शन लिखा है। उनकी इस पोस्ट से साफ झलकता है कि भारत की संस्कृति और यहां मिले प्यार से टिफनी काफी प्रभावित हुई हैं।

टिफनी और माइकल बुलोस अंटीलिया में आयोजित अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल हुए थे। इन दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

टिफनी ट्रम्प सिर्फ गणपती के स्वागत के लिए ही नहीं, बल्कि अंबानी परिवार के गणपती विसर्जन समारोह में भी शामिल हुईं। अंबानी परिवार के सदस्यों के साथ टिफनी ने बप्पा को विदाई दी।

भारत की पारंपरिक संस्कृति से जुड़ा टिफनी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। गणपती उत्सव की शुरुआत से लेकर विसर्जन तक टिफनी भारतीय परंपरा में शामिल रहीं और वहां मौजूद लोगों की तारीफ भी बटोरी।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे