गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
04:47 IST

अमित शाह के महाराष्ट्र दौरे को सपकाळ ने बताया 'मेवा संकल्प अभियान'

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे पर निशाना साधते हुए किसानों की कर्जमाफी और आरएसएस से जवाब मांगा।

अमित शाह के महाराष्ट्र दौरे को सपकाळ ने बताया 'मेवा संकल्प अभियान' तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के महाराष्ट्र दौरे को लेकर राज्य की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने इस दौरे पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह 'सेवा संकल्प अभियान' नहीं बल्कि 'मेवा संकल्प अभियान' है।

सपकाळ ने कहा कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है, इसलिए महाराष्ट्र आकर भाजपा को राजनीतिक और आर्थिक फायदा कैसे मिले, इसी सोच के साथ यह दौरा हो रहा है। उनके इस बयान से सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने की संभावना है।

सपकाळ ने अमित शाह को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में सूखे का संकट गंभीर है और किसान बड़ी मुश्किल में हैं। अगर सच में महाराष्ट्र की सेवा करनी है तो किसानों की सरसकट कर्जमाफी करनी चाहिए और हेक्टर के हिसाब से 50 हजार रुपये की नुकसान भरपाई का ऐलान करना चाहिए।

इसके अलावा सपकाळ ने राज्य में जमीन के सौदों को लेकर भी सरकार से सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों को कौन सी जमीनें दी गईं, उससे कितना पैसा जुटाया गया और इन सौदों में कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई, इसका हिसाब जनता के सामने रखा जाना चाहिए।

कुंभ मेले के खर्च को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ रुपये के खर्च का हिसाब जनता को मिलना चाहिए और आरोप लगाया कि इस पैसे में गड़बड़ी हुई है।

इसी दौरान सपकाळ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा पर भी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि संघ का मौजूदा 'लिबरल' चेहरा सिर्फ दिखावे के लिए है। उन्होंने मांग की कि संघ संविधान, तिरंगे और मुस्लिम समाज को लेकर अपनी भूमिका साफ करे।

सपकाळ ने खास तौर पर कहा कि सरसंघचालक मोहन भागवत को इन मुद्दों पर सीधे खुलासा करना चाहिए। अमित शाह के दौरे के बहाने महाराष्ट्र की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस के बीच पुराना टकराव फिर से भड़कता दिख रहा है।

अभी कोई अपडेट नहीं

खबर छप चुकी है, लेकिन लाइव थ्रेड अभी शुरू नहीं हुआ। डेस्क कोई अपडेट डालते ही वह यहाँ दिखेगा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे