रविवार, 20 सप्टेंबर 2026

आत्ताच सबस्क्राइब करा
प्राइम अलर्ट
सर्व थेट अपडेट
13:59 IST
अनुवाद झालेला नाही

मुंबई के लालबाग में गणेश पंडाल के पास करंट लगने से 2 की मौत, 4 घायल

मुंबई के लालबाग में गणेश पंडाल के पास करंट लगने से 2 की मौत, 4 घायल

मुंबई। लालबाग के कालाचौकी इलाके में रविवार तड़के गणेश उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गणेश पंडाल के पास अस्थायी पानी और कोल्ड ड्रिंक स्टॉल में करंट फैलने से 8 वर्षीय बच्ची और 33 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं।

हादसा करीब रात 2:20 बजे दत्ताराम लाड मार्ग स्थित महागणपति उत्सव मंडल के प्रवेश द्वार के पास हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, प्रवेश द्वार के पास शॉर्ट सर्किट होने से अस्थायी स्टॉल में करंट फैल गया।

करंट की चपेट में आए छह लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। 8 वर्षीय राघिनी घनश्याम यादव को मसिना अस्पताल में मृत घोषित किया गया, जबकि सुजाता (33) की ग्लोबल अस्पताल में मौत हुई।

घायलों में 12 वर्षीय रुही सिंह की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि तीन अन्य घायल स्थिर हैं। BEST अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अस्थायी बिजली मीटर, वायरिंग और MCB की जांच की। कालाचौकी पुलिस ने हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

ही भेट आम्ही मोजू का? कोणत्या बातम्या कशावर वाचल्या जातात हे पाहण्यासाठी PT24 Google Analytics वापरते. तुम्ही हो म्हणेपर्यंत ते बंद आहे, तुम्ही ठरवत असताना काहीही मोजले जात नाही, आणि तुम्ही You वर कधीही मन बदलू शकता. आम्ही काय घेऊ