गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
02:01 IST

रील बनाने के चक्कर में धरण में 30 फुट से लगाई छलांग, दोनों पैर टूटे

झांसी के पहूज धरण में रील बनाते वक्त युवक ने 30 फुट ऊंचाई से छलांग लगाई, पानी कम होने से जमीन पर गिरा और दोनों पैरों में गंभीर चोट आई।

रील बनाने के चक्कर में धरण में 30 फुट से लगाई छलांग, दोनों पैर टूटे तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से रील बनाने के दौरान हुए एक हादसे की खबर सामने आई है। रविवार को राक्सा पुलिस थाना क्षेत्र के परवाई गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र कुमार अपने दोस्तों के साथ पहूज धरण घूमने गए थे। बताया जा रहा है कि सब लोग वहां जाकर रील बना रहे थे। इसी दौरान पुष्पेंद्र धरण की बाईं तरफ बने एक व्यू पॉइंट पर पहुंचा, जबकि उसके दोस्त दूसरी तरफ खड़े होकर उसका वीडियो शूट कर रहे थे।

पुष्पेंद्र ने धरण की सुरक्षा दीवार पर चढ़कर, नीचे देखे बिना करीब 30 फुट की ऊंचाई से धरण में छलांग लगा दी। उसे लगा कि नीचे पानी है और उसका स्टंट और साहस देखकर लोग खुश होंगे और रील वायरल हो जाएगी, लेकिन यही बात उसकी जान पर बन आई। वीडियो शूट कर रहे दोस्तों को भी अंदाजा नहीं था कि आगे क्या होने वाला है। छलांग लगाने के बाद पुष्पेंद्र ऐसी जगह जा गिरा जहां पानी कम था, जिसकी वजह से वह सीधे नीचे जमीन पर जाकर टकराया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट आई।

हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों को लगा कि धरण में गिरने से उसकी मौत हो गई होगी, लेकिन इस हादसे में पुष्पेंद्र की जान बच गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रासलैंड चौकी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल पुष्पेंद्र को धरण से बाहर निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था की गई और पुष्पेंद्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर मिलते ही युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

इस पूरे घटनाक्रम ने रील बनाने और वायरल होने के चक्कर में जान जोखिम में डालने के गंभीर नतीजे सामने ला दिए हैं। धरण, नदी या ऊंची जगह पर स्टंट करते वक्त हालात का सही अंदाजा लगाए बिना उठाया गया एक कदम जानलेवा साबित हो सकता है। इस हादसे का वीडियो contentkikamii नाम के एक एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते वक्त पुष्पेंद्र ने कहा कि वह अब कभी ऐसा स्टंट नहीं करेगा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे