गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
01:42 IST

NCMC कार्ड रिचार्ज करते वक्त जरा सावधान, एजंट से कराया तो नुकसान तय

MSRTC ने महिलाओं और सीनियर सिटीजन के लिए NCMC कार्ड अनिवार्य किया है, लेकिन रिचार्ज का तरीका गलत चुना तो पैसे कट सकते हैं।

NCMC कार्ड रिचार्ज करते वक्त जरा सावधान, एजंट से कराया तो नुकसान तय तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडळ यानी MSRTC ने 1 सितंबर 2026 से एक नया नियम लागू किया है। अब सवलत यानी रियायती दर पर सफर करने वाली महिलाओं और सीनियर सिटीजन के लिए NCMC कार्ड रखना अनिवार्य कर दिया गया है। इसी वजह से राज्यभर के एसटी डिपो में इन दिनों कार्ड बनवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग रही है। कुछ लोगों के हाथ में कार्ड आ चुका है, तो कई लोग अभी भी कार्ड मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

जिन लोगों को कार्ड नहीं मिला है, उनके लिए राहत की बात यह है कि उन्हें सवलत वाला सफर करने से रोका नहीं जाएगा। अगर आपने NCMC कार्ड के लिए अर्जी दी है और उसकी पावती आपके पास है, तो कार्ड हाथ में आने तक वही पावती दिखाकर आप सफर कर सकते हैं।

लेकिन असली सावधानी कार्ड मिलने के बाद उसे रिचार्ज करते वक्त रखनी है, क्योंकि रिचार्ज कहां से कराया, इसके हिसाब से कार्ड में जमा होने वाली रकम में बड़ा फर्क पड़ता है। गलत जगह से रिचार्ज कराया तो बेवजह पैसे कम हो जाएंगे।

फिलहाल NCMC कार्ड रिचार्ज करने के तीन रास्ते हैं। पहला, एसटी बस के कंडक्टर या डिपो के स्टाफ से रिचार्ज कराना। दूसरा, एजंट के जरिए रिचार्ज कराना। और तीसरा, ऑनलाइन घर बैठे रिचार्ज करना। इनमें कंडक्टर और एजंट के रिचार्ज पर लगने वाले चार्ज में जमीन-आसमान का फर्क है, यह बात यात्रियों को हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए।

एक उदाहरण से समझें तो अगर आप कंडक्टर के पास जाकर NCMC कार्ड पर 50 रुपए का रिचार्ज कराते हैं, तो जीएसटी और लागू चार्ज काटने के बाद कार्ड में 49.47 रुपए जमा होते हैं। इसमें 0.08 रुपए जीएसटी और 0.45 रुपए चार्ज के रूप में कटते हैं।

वहीं यही 50 रुपए का रिचार्ज अगर एजंट से कराया जाए, तो कार्ड में सिर्फ 37.67 रुपए ही जमा होते हैं। इसमें 1.88 रुपए जीएसटी और 10.45 रुपए सुविधा शुल्क के नाम पर कट जाते हैं। यानी कंडक्टर से रिचार्ज कराने पर 49.47 रुपए मिलते हैं, जबकि एजंट से कराने पर सिर्फ 37.67 रुपए। दोनों के बीच पूरे 11.80 रुपए का फर्क आ जाता है। इसीलिए यात्रियों को एजंट से रिचार्ज कराने की गलती नहीं करनी चाहिए।

आखिर एजंट ज्यादा चार्ज क्यों वसूलता है? NCMC सर्विस देने वाली कंपनी के टेंडर में कार्ड का लेनदेन संभालने वाले एजंटों को MDR यानी Merchant Discount Rate देने का प्रावधान है। डिजिटल कार्ड या कार्ड पेमेंट की प्रोसेस के लिए बैंक, पेमेंट नेटवर्क या सर्विस देने वाली कंपनी यह चार्ज लगाती है।

MSRTC अधिकारियों के मुताबिक हर 100 रुपए के रिचार्ज पर एजंट करीब 13.86 रुपए काट लेता है। वहीं एसटी के कंडक्टर से टॉपअप कराने पर यात्री से गेटवे फीस के तौर पर सिर्फ 2 रुपए लिए जाते हैं। कंडक्टर चूंकि MSRTC का स्टाफ होता है, इसलिए उसे एजंट जैसा कमीशन नहीं मिलता।

इसलिए NCMC कार्डधारकों को रिचार्ज कराने से पहले चार्ज की जानकारी जरूर चेक कर लेनी चाहिए। खासकर एजंट से रिचार्ज कराने पर कार्ड में जमा होने वाली रकम काफी कम हो सकती है। इसलिए जहां तक हो सके, एसटी कंडक्टर या ऑफिशियल ऑनलाइन माध्यम से ही रिचार्ज कराना यात्रियों के लिए फायदेमंद रहेगा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे