गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
02:21 IST

गणेशोत्सव नजदीक, नागपुर की सड़कों पर गड्ढे बरकरार, मनपा के दावे नाकाफी

गणेशोत्सव में गिनती के दिन बचे हैं, लेकिन नागपुर की जिन सड़कों से गणेश मंडलों की शोभायात्राएं निकलनी हैं, वहीं गड्ढे सबसे ज्यादा हैं। मनपा जेट पैचर मशीनों से मरम्मत का दावा कर रही है, पर हालत जस की तस है।

गणेशोत्सव नजदीक, नागपुर की सड़कों पर गड्ढे बरकरार, मनपा के दावे नाकाफी तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

गणेशोत्सव आने में अब बस चंद दिन रह गए हैं, मगर नागपुर की सड़कों पर पसरे गड्ढे मनपा प्रशासन के तमाम दावों की हवा निकाल रहे हैं। शहर में बड़े फ्लाईओवर और सड़कों के निर्माण का ढिंढोरा तो पीटा जा रहा है, लेकिन कई मुख्य मार्गों पर गाड़ी चलाने वालों को सड़क कम और गड्ढे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं।

सबसे ज्यादा फिक्र उन रास्तों की है, जहां से गणेश प्रतिमाएं ले जाई जाएंगी और सार्वजनिक गणेश मंडलों की शोभायात्राएं निकलेंगी। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से पता ही नहीं चलता कि गड्ढा कितना गहरा है, और इससे बाइक-स्कूटर चलाने वालों के लिए खतरा और बढ़ जाता है।

सबसे बुरी हालत उत्तर नागपुर की है। कमाल चौक, पांचपावली रोड, पारडी फ्लाईओवर, उमिया धाम फैक्ट्री एरिया, टेका नाका, इंदोरा चौक, जरीपटका और कांजी हाउस जैसे इलाकों में बड़े-बड़े गड्ढों की वजह से वाहन चालकों को रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है। नागपुर चितारओली से निकलने वाले कई सार्वजनिक गणेश मंडलों की मूर्तियां इन्हीं रास्तों से होकर उत्तर नागपुर पहुंचाई जाती हैं। इसके अलावा कांजी हाउस इलाके में गणेश प्रतिमाओं की कई दुकानें भी हैं, ऐसे में खराब सड़क और गहरे गड्ढे मूर्तियों की सुरक्षित ढुलाई को लेकर भी टेंशन बढ़ा रहे हैं।

लोहापुल से सीताबर्डी की तरफ जाने वाला रास्ता तो एक्सीडेंट स्पॉट ही बन गया है। माता मंदिर के पास पड़े बड़े गड्ढों की वजह से यहां दुर्घटना का खतरा तो है ही, ट्रैफिक जाम भी लगातार लग रहा है। इसी सड़क से मोदी नंबर 2 और 3 के गणेश मंडलों की शोभायात्राएं भी गुजरती हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढों से बचने के चक्कर में वाहन चालकों को अचानक स्टेयरिंग घुमानी पड़ती है, जिससे एक्सीडेंट का डर बना रहता है। उनकी मांग है कि गणेशोत्सव को देखते हुए कम से कम तुरंत गिट्टी डालकर बड़े गड्ढों को भरा जाए।

दूसरी तरफ मनपा प्रशासन का कहना है कि गड्ढे भरने का काम रुका नहीं है, बल्कि लगातार चल रहा है, और इसके लिए जेट पैचर जैसी आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। बावजूद इसके, कई मुख्य सड़कों पर गड्ढे वैसे के वैसे बने हुए हैं।

अब सवाल यही है कि गणेशोत्सव शुरू होने से पहले प्रशासन इन सड़कों को ठीक कर पाता है या नहीं। श्रद्धालुओं और गणेश मंडलों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए समय रहते गड्ढे भरना जरूरी है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे