बुधवार, 16 सप्टेंबर 2026

आत्ताच सबस्क्राइब करा
प्राइम अलर्ट
सर्व थेट अपडेट
22:43 IST
अनुवाद झालेला नाही

हुक्का पार्लर के कर्मचारी के पास मिला अवैध कट्टा-कारतुस

नागपुर. नागपुर क्राइम ब्रांच की एनडीपीएस टीम ने एक हुक्का पार्लर में काम करनेवाले युवक को कट्टा और कारतुस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अमन गुप्ता (25) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का निवासी है और पिछले पांच साल से सदर के एक हुक्का पार्लर में काम करता है.

हुक्का पार्लर पर छापे के दौरान एनडीपीएस टीम को अमन के पास कट्टा होने का पता चला. मंगलवार रात पुलिस ने अमन के योगेंद्र नगर, गिट्टीखदान स्थित घर पर तलाशी दी. पुलिस को अमन के पास कट्टा और एक कारतुस मिला. गिरफ्तारी के समय अमन शराब के नशे में था और पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा था. उसे गिट्टीखदान पुलिस को सौंपा गया.

पुलिस को संदेह है कि अमन ने कट्टा किसी बड़े अपराध के लिए हासिल किया हो सकता है. नागपुर शहर में हुए कई अपराधों में आजमगढ़ के अपराधियों की लिप्तता पाई गई है. यह कार्रवाई पीआई भारत क्षीरसागर तथा उनकी टीम ने की.

ही भेट आम्ही मोजू का? कोणत्या बातम्या कशावर वाचल्या जातात हे पाहण्यासाठी PT24 Google Analytics वापरते. तुम्ही हो म्हणेपर्यंत ते बंद आहे, तुम्ही ठरवत असताना काहीही मोजले जात नाही, आणि तुम्ही You वर कधीही मन बदलू शकता. आम्ही काय घेऊ