फ्लिपकार्ट के Big Billion Days सेल की तारीख सोशल मीडिया पर लीक, पोस्टर वायरल
दिवाली से पहले आने वाले फ्लिपकार्ट के बड़े सेल का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें तारीख और बैंक ऑफर्स की जानकारी दिख रही है।
हर साल दिवाली से पहले लोगों को सबसे ज्यादा इंतजार रहता है फ्लिपकार्ट के Big Billion Days सेल का। कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है, जिससे सेल की तारीख लीक हो गई बताई जा रही है।
X पर एक यूजर ने फ्लिपकार्ट के इस सेल का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर के मुताबिक इस बार का Big Billion Days सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगा। पोस्टर में बैंक ऑफर्स की भी जानकारी दिख रही है। इसमें लिखा है कि Axis और ICICI बैंक के कार्ड पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।
यह सेल सबके लिए 9 अक्टूबर से शुरू होगा, लेकिन जिनके पास Flipkart Plus मेंबरशिप है उनके लिए यह एक दिन पहले, यानी 8 अक्टूबर की रात से ही खुल जाएगा। जैसा हमेशा होता है, प्लस मेंबर्स को पहले शॉपिंग करने का मौका मिलता है। अच्छे फोन जल्दी आउट ऑफ स्टॉक हो जाते हैं, इसलिए प्लस मेंबरशिप वालों को इसका फायदा मिलता है।
इस सेल में वैसे तो सब कुछ सस्ता मिलता है, लेकिन सबसे ज्यादा लोग मोबाइल फोन के लिए इंतजार करते हैं। Apple, Samsung, Motorola, Poco, Realme जैसे तमाम ब्रांड्स के फोन काफी कम कीमत में मिलेंगे। पिछले साल iPhone पर 20 हजार तक की छूट मिली थी, इस बार भी iPhone 16 और iPhone 15 पर बड़ी ऑफर आने की उम्मीद है। मोबाइल के अलावा टीवी, फ्रिज, AC, वॉशिंग मशीन, लैपटॉप और साउंडबार जैसी घर की जरूरत की चीजें भी 75 प्रतिशत तक के डिस्काउंट पर मिलेंगी। दिवाली के लिए घर में कुछ नया लेना है तो यही सही टाइम रहेगा। एक्सचेंज ऑफर भी रहेगा, यानी पुराना फोन या टीवी देकर और छूट पाई जा सकेगी। साथ ही No Cost EMI का ऑप्शन भी मिलेगा।
पिछले साल यह सेल 23 सितंबर से शुरू हुआ था। Plus और Black मेंबर्स के लिए यह 22 सितंबर से ही शुरू हो गया था। इस बार सेल थोड़ा लेट आ रहा है क्योंकि दिवाली भी लेट है। लेकिन कहा जा रहा है कि इस बार की ऑफर्स पिछले साल से भी बेहतर होंगी। पिछले महीने अगस्त में फ्लिपकार्ट पर Freedom Sale चला था, जिसमें भी 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट था और कई नए फोन लॉन्च हुए थे। Amazon पर भी Freedom Sale हुआ था। अब अक्टूबर में Amazon का Great Indian Festival सेल भी आने वाला है।
दोनों सेल एक ही समय पर आते हैं, इसलिए दोनों साइट पर कीमत चेक करके जहां सस्ता मिले वहां से खरीदारी की जा सकती है। अगर मोबाइल या कोई और बड़ा प्रोडक्ट खरीदने का प्लान है तो थोड़ा रुक जाना ठीक रहेगा। 9 अक्टूबर अब ज्यादा दूर नहीं है और इस सेल में हजारों रुपयों की बचत होने की उम्मीद है।