गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
04:23 IST

Ola S1 Pro बनाम Ather 450X: रोज चलाने के लिए कौन सी इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर, रेंज-कीमत में फर्क

बैटरी, रेंज, फीचर्स और कीमत के मामले में Ola S1 Pro और Ather 450X में क्या फर्क है, यहां जानिए।

Ola S1 Pro बनाम Ather 450X: रोज चलाने के लिए कौन सी इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर, रेंज-कीमत में फर्क तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड इंडियन मार्केट में तेजी से बढ़ रही है। रोज के इस्तेमाल के लिए लोग अब EV की तरफ ज्यादा रुख कर रहे हैं, और साथ ही प्रीमियम ईवी स्कूटर की मांग भी बढ़ती जा रही है। इस सेगमेंट में Ather 450X और Ola S1 Pro दो बड़े नाम माने जाते हैं। दोनों स्कूटर स्पोर्टी लुक की हैं और इनमें कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। लेकिन बैटरी, रेंज, राइडिंग मोड्स, स्टोरेज और कीमत के मामले में इन दोनों में काफी अंतर है। अगर आप नई ईवी स्कूटर लेने का प्लान बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके काम आ सकती है।

सबसे पहले बात रेंज की। Ola S1 Pro तीन बैटरी पैक ऑप्शन में आती है - 3kWh, 4kWh और 5.2kWh। 3kWh मॉडल की IDC रेंज 176 किलोमीटर बताई जाती है। 4kWh मॉडल 242 किलोमीटर तक चल सकता है। वहीं 5.2kWh बैटरी वाला S1 Pro+ मॉडल 320 किलोमीटर तक की IDC रेंज का दावा करता है। दूसरी तरफ Ather 450X में 2.9kWh और 3.7kWh बैटरी के ऑप्शन मिलते हैं, जिनकी दावा की गई IDC रेंज क्रमशः करीब 126 किलोमीटर और 161 किलोमीटर है। मतलब साफ है कि अगर ज्यादा रेंज चाहिए तो Ola S1 Pro इस मामले में आगे है।

Ola S1 Pro अलग-अलग राइडिंग स्टाइल के लिए बनाई गई है। इसमें Eco, Normal, Sport और Hyper जैसे राइडिंग मोड्स मिलते हैं। स्कूटर में 7-इंच का डिजिटल टचस्क्रीन भी है। सीट के नीचे 34 लीटर की स्टोरेज स्पेस दी गई है, जहां रोजमर्रा का सामान आसानी से रखा जा सकता है। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नेविगेशन असिस्ट, कॉल अलर्ट और रिवर्स असिस्ट जैसे फीचर्स भी हैं। इसके अलावा कीलेस इग्निशन, एंटी-थेफ्ट अलर्ट और OTA सॉफ्टवेयर अपडेट्स भी मिलते हैं। मौजूदा Gen 3 S1 Pro सीरीज में ABS, मल्टी-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल और ब्रेक-बाय-वायर जैसी टेक्नोलॉजी भी शामिल है।

अब बात Ather 450X की। इसमें 7-इंच का TFT टचस्क्रीन डैशबोर्ड है, जिसमें ब्लूटूथ के साथ गूगल मैप्स नेविगेशन की सुविधा भी मिलती है। राइडिंग के लिए स्मार्टइको, इको, राइड, स्पोर्ट और वार्प मोड्स दिए गए हैं। OTA अपडेट्स, एंटी-थेफ्ट, टो-ट्रैकिंग और लाइव राइड स्टेटस जैसे कनेक्टेड फीचर्स भी हैं। 450X में रिवर्स असिस्ट, ऑटोहोल्ड और मैजिक ट्विस्ट जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। यानी फीचर्स के मामले में एथर भी बिल्कुल पीछे नहीं है।

कीमत की बात करें तो Ather 450X की शुरुआती कीमत करीब 1.49 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 126 किलोमीटर और 161 किलोमीटर रेंज वाले ऑप्शन में मिलती है। Ola S1 Pro के 3kWh बैटरी मॉडल की कीमत करीब 1.28 लाख रुपये से शुरू होती है। 4kWh मॉडल की कीमत करीब 1.44 लाख रुपये और 5.2kWh वाले S1 Pro+ की कीमत करीब 1.58 लाख रुपये से शुरू होती है। इस हिसाब से शुरुआती कीमत में Ola S1 Pro ज्यादा किफायती नजर आती है। वहीं Ather 450X की ताकत इसके राइडिंग एक्सपीरियंस और फीचर्स के पैकेज में है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे