Maruti Alto K10 के कुछ वेरिएंट महंगे, एंट्री लेवल मॉडल अब भी 3.70 लाख में
Maruti Suzuki ने अपनी सबसे सस्ती कार Alto K10 के चुनिंदा वेरिएंट की कीमत बढ़ाई, लेकिन बेस मॉडल के दाम पुराने ही रखे हैं।
नई कार खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए एक जरूरी अपडेट है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी पूरी कार रेंज की कीमतों में बदलाव किया है, और इसमें कंपनी की सबसे सस्ती कार मानी जाने वाली Alto K10 भी शामिल है। हालांकि राहत की बात ये है कि Alto K10 के सभी वेरिएंट महंगे नहीं हुए, बल्कि कुछ चुनिंदा वेरिएंट की कीमत में ही मामूली बढ़ोतरी की गई है।
कंपनी ने इस महीने अपने कई मॉडल की कीमतें बढ़ाई हैं। बताया जा रहा है कि बढ़ते ऑपरेशनल कॉस्ट का असर गाड़ियों के दाम पर पड़ा है। Maruti Suzuki के अलावा और भी कई कार कंपनियों ने अपने अलग अलग मॉडल की कीमत में इजाफा किया है, जिससे नई कार लेने वाले ग्राहकों के बजट पर कुछ असर पड़ सकता है।
Alto K10 के जिन वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत में 2,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, उनमें VXi (O) पेट्रोल मैनुअल, LXi (O) CNG, VXi (O) पेट्रोल ऑटोमैटिक और VXi (O) CNG शामिल हैं। लेकिन इस दरवाढ़ के बावजूद Alto K10 के बेस वेरिएंट की कीमत पहले जैसी ही रखी गई है। कार के एंट्री लेवल STD (O) वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 3.70 लाख रुपये पर बरकरार है। यानी दाम बढ़ने के बाद भी Alto K10 देश के एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट की सबसे सस्ती कारों में से एक बनी हुई है।
वहीं Alto K10 के टॉप स्पेक VXi Plus (O) ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए अब ग्राहकों को 5.50 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत चुकानी होगी।
पेट्रोल के साथ साथ Alto K10 में CNG का ऑप्शन भी मिलता है, तो कम रनिंग कॉस्ट चाहने वालों के लिए ये गाड़ी CNG वेरिएंट में भी उपलब्ध है। CNG कार लेने के इच्छुक लोगों के लिए Alto K10 में 2 वेरिएंट मौजूद हैं। दरवाढ़ के बाद LXi (O) CNG वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.85 लाख रुपये, जबकि VXi (O) CNG वेरिएंट की कीमत 5.35 लाख रुपये हो गई है। इस तरह पेट्रोल के साथ CNG ऑप्शन देने वाली एंट्री लेवल कारों की कैटेगरी में Alto K10 ग्राहकों को एक और चॉइस देती है।
कीमत में मामूली बढ़ोतरी के बावजूद Alto K10 ने एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में अपनी सस्ती कार वाली पहचान बरकरार रखी है। इस गाड़ी का मुकाबला Renault Kwid और हाल ही में अपडेट हुई Tata Tiago facelift जैसी गाड़ियों से है। खास बात ये है कि Alto K10 के चुनिंदा वेरिएंट पर हुई 2,500 रुपये की बढ़ोतरी अपेक्षाकृत मामूली है, इसलिए कम बजट में नई कार लेने का सोच रहे ग्राहकों के लिए Alto K10 की शुरुआती कीमत अब भी 3.70 लाख रुपये ही है।
ऑटोमोबाइल कंपनियों के प्रोडक्शन और ऑपरेशनल खर्च में बढ़ोतरी होने से गाड़ियों की कीमतों में बदलाव हो रहा है। इसी वजह से Maruti Suzuki ने भी इस महीने अपनी पूरी मॉडल रेंज की कीमत में सुधार किया है। Alto K10 के मामले में कंपनी ने सारे वेरिएंट महंगे नहीं किए, बल्कि कुछ खास पेट्रोल और CNG वेरिएंट की कीमत में ही 2,500 रुपये का इजाफा किया गया है। इसलिए Alto K10 लेने का प्लान बना रहे ग्राहकों को कार बुक करने से पहले अपने वेरिएंट की नई कीमत और ऑन-रोड कीमत जरूर चेक कर लेनी चाहिए।