गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
04:05 IST

LG स्मार्ट टीव्ही पर प्राइवेसी को लेकर सवाल, कंपनी ने दी सफाई

टीव्ही बंद होने के बाद भी डेटा भेजे जाने का दावा सामने आया, LG ने कहा बिना परमिशन कुछ रिकॉर्ड नहीं होता

LG स्मार्ट टीव्ही पर प्राइवेसी को लेकर सवाल, कंपनी ने दी सफाई तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

आपको लगता होगा कि टीव्ही बंद कर दिया तो अब वो कुछ सुन या देख नहीं रहा। मगर हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट ने इस भरोसे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गेमर्स नेक्सस और लेवल 1 टेक नाम के दो बड़े यूट्यूब चैनल वालों ने LG के स्मार्ट टीव्ही पर करीब 500 घंटे की टेस्टिंग की। इस टेस्टिंग में उन्होंने दावा किया कि टीव्ही बंद होने के बावजूद वो कुछ न कुछ एक्टिविटी करता रहता है।

इन लोगों का कहना है कि टीव्ही की स्क्रीन बंद होने पर भी उसमें से ऑडियो डेटा बाहर जाता रहता है, यानी टीव्ही आपकी बातचीत सुन रहा था। इन्होंने टेस्ट के दौरान इंटरनेट भी बंद करके देखा, तब भी टीव्ही ने वो डेटा अपनी मेमोरी में सेव करके रखा, और जैसे ही इंटरनेट वापस चालू हुआ, वो डेटा कंपनी के सर्वर पर चला गया।

इस आरोप के बाद LG ने तुरंत सफाई दी। कंपनी ने कहा, "हमारा टीव्ही बिना परमिशन किसी की बातचीत रिकॉर्ड नहीं करता।" LG का कहना है कि टीव्ही तभी सुनता है जब कोई रिमोट का वॉइस बटन दबाए या "Hi LG" बोले। अगर यूजर कुछ नहीं बोलता या टीव्ही को कमांड समझ नहीं आती, तो वो आवाज तुरंत डिलीट हो जाती है और कंपनी के सर्वर तक पहुंचती ही नहीं। हालांकि इन रिसर्चर्स को ऑडियो ट्रैफिक कैसे दिखा, इस पर अभी भी बहस चल रही है।

टेस्ट में एक और बात सामने आई। रिसर्चर्स ने Wireshark नाम का एक टूल यूज किया था, जिससे नेटवर्क में क्या हो रहा है ये पता चलता है। इससे पता चला कि LG का टीव्ही घर के दूसरे गैजेट्स को भी स्कैन कर रहा था, जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच, लैपटॉप और आसपास के वाई-फाई नेटवर्क। इसका मतलब ये नहीं कि टीव्ही आपके फोन के फोटो या मैसेज पढ़ रहा है, बल्कि वो सिर्फ ये देखता है कि नेटवर्क में कौन-कौन कनेक्ट है। LG के मुताबिक ये फीचर सभी स्मार्ट टीव्ही में होता है और घर के दूसरे डिवाइस कनेक्ट करने के लिए ये जरूरी है।

सिर्फ आवाज ही नहीं, टीव्ही इस पर भी नजर रखता है कि आप स्क्रीन पर क्या देख रहे हैं। इसे ACR यानी ऑटोमैटिक कंटेंट रिकग्निशन कहा जाता है। आप यूट्यूब पर क्या देख रहे हैं, नेटफ्लिक्स पर क्या देख रहे हैं, यहां तक कि HDMI से जुड़े किसी दूसरे डिवाइस पर क्या चला रहे हैं, ये सब टीव्ही को पता चल जाता है। इसी जानकारी के आधार पर आपको विज्ञापन दिखाए जाते हैं, जैसे क्रिकेट देखने पर क्रिकेट बैट का विज्ञापन आ सकता है।

अब सच क्या है और झूठ क्या, ये LG और उन रिसर्चर्स के बीच ही साफ होगा। लेकिन एक बात तय है कि स्मार्ट टीव्ही खरीदते वक्त उसकी प्राइवेसी सेटिंग्स जरूर चेक करनी चाहिए, और अगर जरूरत न हो तो माइक का ऑप्शन बंद कर देना बेहतर है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे