खर्रा नहीं देने पर सिर फोड़ा
नागपुर.
खर्रा नहीं देने पर एक युवक का ईट से सिर फोड़ दिया गया. यह वारदात जरीपटका चौक पर हुई. पश्चम बंगाल निवासी 31 वर्षीय राकीबुल मुल्ला गणेश मंडल डेकोरेशन का काम करता है. काम करने के दौरान राकीबुल लघुशंका करने के लिए गया. तभी नाबालिग सहित तीन लड़के उसके पास आए. उन्होंने राकीबुल से खर्रा मांगा. राकीबुल ने खर्रा होने से इनकार किया. आरोपी राकीबुल के जेब की तलाशी लेने लगे. इसी दौरान ईट से वार करके सिर फोड़ दिया. जरीपटका पुलिस ने हमले का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.