गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
22:17 IST

सेक्स रैकेट के साथ-साथ एमडी की तस्करी

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, आरोपी युवक गिरफ्तार

नागपुर.

सेक्स रैकेट के साथ-साथ एमडी तस्करी संचालित करनेवाला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा है. नागपुर शहर क्राइम ब्रांच के एसएसबी की टीम ने युवक को गिरफ्तार करके एक युवती को मुक्त कराया है. आरोपी मंथन गोपाल थोटे (23) चंद्रमणि नगर, अजनी है. मंथन करीब छह माह से सेक्स रैकेट चला रहा था. वह गरीब युवतियों को अल्प समय में पैसे कमाने का झांसा देकर अपने रैकेट में शामिल करता था. उन्हें ग्राहकों के साथ भेजता था. महिलाओं के शौकिन कई ग्राहकों को एमडी की लत होती है. एमडी की बिक्री में काफी कमाई है. उसका साथी कुणाल येलेकर एमडी तस्कर है. मंथन कुणाल की मदद से एमडी बेचने लगा. वह युवतियों के इच्छुक ग्राहकों को एमडी बेचता था. इसकी एसएसबी को भनक लग गई. उसने डमी ग्राहक के माध्यम से मंथन से संपर्क किया. मंथन ने डमी ग्राहक को अजनी के हनुमान नगर स्थित लाइब्ररी के पास बुलाया. पीआई दर्शन पाटिल की अगुवाई में एसएसबी की टीम ने वहां पहुंच गई. डमी ग्राहक द्वारा सौदा करते ही मंथन को हिरासत में लिया गया. उसके पास एमडी भी मिल गई. एसएसबी ने एमडी, मोबाइल तथा एक्टिवा सहित 1.18 लाख का माल बरामद कर लिया. उसके साथ मिली युवती स्थानीय है. मंथन के साथी कुणाल की खोज की जा रही है. मंथन की तर्ज पर सैक्स रैकेट चला रहे कई लोग एमडी की बिक्री कर रहे है. पुलिस एमडी की बिक्री रोकने में कमजोर साबित हो रही है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे