गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
03:47 IST

एशिया की टॉप 100 बेस्ट वर्कप्लेस लिस्ट में 34 भारतीय कंपनियां शामिल

ग्रेट प्लेस टू वर्क की स्टडी में एशिया और मध्य पूर्व के करीब 89 लाख कर्मचारियों के अनुभव शामिल किए गए, जिसमें भारतीय कंपनियों ने दमदार परफॉर्मेंस दी।

एशिया की टॉप 100 बेस्ट वर्कप्लेस लिस्ट में 34 भारतीय कंपनियां शामिल तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

दुनियाभर में छोटी-बड़ी हजारों कंपनियां काम कर रही हैं, लेकिन कोई कंपनी वाकई कर्मचारियों के लिए कितनी अच्छी है, यह तय करने के लिए एक बड़ा सर्वे किया गया। इस स्टडी में एशिया और मध्य पूर्व के लगभग 89 लाख कर्मचारियों के अनुभव शामिल किए गए। कर्मचारियों से कंपनी पर भरोसा, नेतृत्व, काम का माहौल, नए आइडिया को बढ़ावा, कंपनी की वैल्यूज और उनके ओवरऑल अनुभव के बारे में पूछा गया। इसी के आधार पर दुनिया की टॉप 100 कंपनियों की लिस्ट तैयार की गई।

'ग्रेट प्लेस टू वर्क' के मुताबिक इस लिस्ट में शामिल होने का पैमाना कंपनी का साइज या रेवेन्यू नहीं, बल्कि कर्मचारियों का असली अनुभव है। बड़ी कंपनियों की कैटेगरी में टॉप 10 में हिल्टन, मैरियट इंटरनेशनल, सिस्को, एबवी, डीएचएल, इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप, माइक्रो टेक्नोलॉजीज, टीपी, एक्सेंचर और कैपेला शामिल हैं।

इस पूरी रैंकिंग में भारत का परफॉर्मेंस काफी शानदार रहा। बड़ी कंपनियों की टॉप 100 लिस्ट में भारत की 34 कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा छोटी और मीडियम साइज की कंपनियों की लिस्ट में भी 6 भारतीय कंपनियों को जगह मिली है।

बड़ी कैटेगरी में शामिल प्रमुख भारतीय कंपनियों में फ्लिपकार्ट ग्रुप, इंफोसिस, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, रिलायंस रिटेल, बजाज फाइनेंस, मैक्स हेल्थकेयर, एवाईई फाइनेंस, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, जेनसार टेक्नोलॉजीज, एक्सपेरियन, एडलवाइस लाइफ और एचपी इंक. के नाम हैं।

छोटी और मीडियम साइज की जिन 6 भारतीय कंपनियों को लिस्ट में जगह मिली, उनमें एनआईए इंस्टीट्यूशंस, वाहदम इंडिया, शॅले होटल्स, सर्वेंटिका रिन्यूएबल इंडिया, किम्बल और एलएमएस शामिल हैं।

इस लिस्ट में शामिल कंपनियों के करीब 93% कर्मचारियों ने कहा कि उनकी कंपनी काम करने के लिए एक बेहतरीन जगह है। औसत ट्रस्ट इंडेक्स स्कोर 91% रहा। कर्मचारियों ने सुरक्षित ऑफिस माहौल, नए कर्मचारियों का स्वागत करने और सबको बराबर ट्रीटमेंट देने जैसी बातों पर खासतौर से पॉजिटिव राय दी। कम से कम 95% कर्मचारियों ने इन सभी पहलुओं को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे