गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
02:59 IST

एप्पल का सालाना इवेंट आज, आईफ़ोन 18 प्रो के साथ पहला फोल्डेबल आईफ़ोन लॉन्च होने की उम्मीद

कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में एप्पल का सरप्राइज एंड शाइन इवेंट रात 10:30 बजे IST से शुरू होगा।

एप्पल का सालाना इवेंट आज, आईफ़ोन 18 प्रो के साथ पहला फोल्डेबल आईफ़ोन लॉन्च होने की उम्मीद तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

पूरी टेक इंडस्ट्री की नजर आज एप्पल के सालाना सितंबर हार्डवेयर इवेंट पर टिकी है। कंपनी का यह इवेंट आज, 9 सितंबर को हो रहा है और पिछले कई दिनों से इसकी जबरदस्त चर्चा चल रही थी। इवेंट से जुड़े कई लीक्स भी लगातार सामने आते रहे हैं।

इवेंट का टैगलाइन है सरप्राइज एंड शाइन। इसमें कंपनी आईफ़ोन 18 प्रो और आईफ़ोन 18 प्रो मैक्स पेश करेगी। लेकिन इस बार बेस वेरिएंट नहीं, बल्कि सिर्फ प्रो वेरिएंट लॉन्च होने की उम्मीद है। इवेंट में एक गेम-चेंजिंग "वन मोर थिंग" भी देखने को मिल सकती है, यानी कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन। यह डिवाइस आईफ़ोन अल्ट्रा नाम से पेश किया जा सकता है।

यह इवेंट कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित एप्पल पार्क के स्टीव जॉब्स थिएटर में शेड्यूल है। मुख्य भाषण सुबह 10 बजे (PT) शुरू होगा, जो भारत में रात 10:30 बजे (IST) होगा। यूजर्स इसे एप्पल की ऑफिशियल वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और एप्पल टीवी पर लाइव देख सकेंगे।

आईफ़ोन 18 प्रो और आईफ़ोन 18 प्रो मैक्स का डिजाइन आईफ़ोन 17 प्रो मॉडल्स जैसा ही रहने की उम्मीद है, जिनमें क्रमशः 6.3 इंच और 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। लीक्स के मुताबिक डायनैमिक आइलैंड थोड़ा छोटा हो सकता है और प्रो मॉडल्स में अपग्रेडेड एलटीपीओ+ डिस्प्ले मिल सकता है। दोनों मॉडल्स में TSMC के 2nm प्रोसेस पर बनी एप्पल की A20 चिप मिलने की संभावना है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी देगी। लाइट ब्लू, डार्क ग्रे और सिल्वर के साथ डीप रेड या डार्क चेरी फिनिश भी मिल सकती है।

फोल्डेबल आईफ़ोन अल्ट्रा एक बुक-स्टाइल फोन होगा, जिसमें बाहर करीब 5.5 इंच का डिस्प्ले और अंदर 4:3 आस्पेक्ट रेशियो वाली 7.8 इंच स्क्रीन मिल सकती है। इसमें टाइटेनियम और एल्युमिनियम फ्रेम मिलने की बात कही जा रही है। लीक्स के मुताबिक एप्पल लगभग न दिखने वाली क्रीज और टिकाऊ हिंज पर भी काम कर रही है। स्लिम डिजाइन की वजह से इसमें तीन नहीं बल्कि सिर्फ दो रियर कैमरे और फेस आईडी की जगह टच आईडी मिल सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 2,000 डॉलर, यानी करीब 1.9 लाख रुपये या उससे ज्यादा हो सकती है।

इसके अलावा इवेंट में एप्पल वॉच सीरीज 12 भी पेश हो सकती है, जिसमें नई एस-सीरीज चिप, बेहतर बैटरी लाइफ और नए हेल्थ व फिटनेस फीचर्स मिल सकते हैं। साथ ही एयरपॉड्स 5 भी लॉन्च हो सकते हैं, जो दो वेरिएंट्स में आएंगे, एक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) के साथ और दूसरा बिना ANC के। इवेंट में iOS 27 की उपलब्धता को लेकर भी आधिकारिक जानकारी दी जा सकती है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे