गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
19:34 IST

अनिल कपूर का नया शो 19 सितंबर से, बेटियों को बताया अपनी किस्मत का बोनस

अनिल कपूर के नए शो की शूटिंग के दौरान एक कंटेस्टेंट की बात सुनकर वो भावुक हो गए और अपने पुराने दिनों की याद ताजा कर बैठे।

अनिल कपूर का नया शो 19 सितंबर से, बेटियों को बताया अपनी किस्मत का बोनस
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

बॉलिवूड के दमदार हीरो अनिल कपूर अब 69 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनकी एनर्जी आज भी जवानों को टक्कर देती है। काम के लिए उनका जज्बा आज भी वैसा ही है। अब वो एक नए शो के साथ आ रहे हैं, जिसका नाम है इंडिया के टॉप 1%: द अनिल कपूर शो। यह शो 19 सितंबर से रात 8 बजे Star Plus और JioHotstar पर देखने को मिलेगा। शो में सिर्फ गेम ही नहीं, बल्कि कई इमोशनल पल भी देखने को मिलेंगे।

शो की शूटिंग के दौरान एक वाकया हुआ। एक कंटेस्टेंट ने बताया कि उसने अपने परिवार के लिए काम से ब्रेक लिया है, क्योंकि परिवार को वक्त देना उसके लिए ज्यादा जरूरी है। यह सुनकर अनिल कपूर को अपने पुराने दिन याद आ गए और वो काफी भावुक हो गए।

इसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे मुश्किल पल सबके सामने शेयर किया। अनिल ने कहा, "बहुत लोगों को लगता है कि मैं अपने परिवार के लिए काम करता हूं। लेकिन सच तो यह है कि परिवार को वक्त देना कितना जरूरी है, यह मैं अब सीख रहा हूं। मेरे दामाद को देखिए, वो काम और परिवार दोनों को वक्त देते हैं। लेकिन जब मैं तुम्हारी उम्र का था, तब मैं यह नहीं कर पाया।"

अनिल ने आगे बताया कि अपनी दूसरी बेटी रिया के जन्म के वक्त वो हॉस्पिटल में मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा, "जब मेरी दूसरी बेटी रिया पैदा होने वाली थी, तब मैं शूटिंग में फंसा हुआ था। मैं रातभर शूट कर रहा था और मुझे नींद आ गई। जब मैं उठा, तब तक रिया पैदा हो चुकी थी। मैं वक्त पर हॉस्पिटल नहीं पहुंच सका, मुझे देर हो गई। इस बात के लिए मैं आज तक खुद को माफ नहीं कर पाया।"

उन्होंने आगे कहा, "बेटी होना एक किस्मत की बात है, एक बोनस है। और मेरी तो दो बेटियां हैं, सोनम और रिया। यानी मेरे लिए यह डबल बोनस है।" अनिल की इस बात को सुनकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखों में आंसू आ गए।

यह शो सिर्फ स्टेज पर मौजूद 100 लोगों के लिए नहीं है। दर्शक घर बैठे भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। JioHotstar पर Play Along का ऑप्शन दिया जाएगा, जिससे दर्शक घर बैठे सवालों के जवाब दे सकते हैं और स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन जैसे इनाम जीत सकते हैं। इसमें दर्शकों की समझदारी और दिमाग की परीक्षा होगी, और यह पता चलेगा कि वो वाकई इंडिया के टॉप 1% में आते हैं या नहीं। 19 सितंबर की रात 8 बजे Star Plus और JioHotstar पर अनिल कपूर का यह धमाकेदार शो देखा जा सकता है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे