गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
04:04 IST

अमेरिका से भारत डॉलर भेजना होगा आसान, UPI को Zelle से जोड़ने की तैयारी

NPCI की पहल से अमेरिका में रहने वाले भारतीयों और NRI को सीधे UPI के जरिए डॉलर ट्रांसफर करने की सुविधा मिलने वाली है।

अमेरिका से भारत डॉलर भेजना होगा आसान, UPI को Zelle से जोड़ने की तैयारी तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

भारत की डिजिटल पेमेंट क्रांति अब अमेरिका तक पहुंच गई है। NPCI के एक बड़े कदम की वजह से अमेरिका में रहने वाले भारतीयों और NRI नागरिकों को जल्द ही सीधे UPI के जरिए अमेरिका से भारत डॉलर भेजने की सुविधा मिल सकती है।

इसके लिए बैंक ऑफ अमेरिका की पेमेंट सिस्टम Zelle को भारत के UPI से जोड़ने पर एक पायलट प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इस प्रोजेक्ट का मकसद अमेरिका से भारत पैसे भेजने के तरीके को पहले से ज्यादा आसान और तेज बनाना है। इसका सबसे ज्यादा फायदा अमेरिका में रहकर काम करने वाले भारतीयों को होगा, क्योंकि अब वे सीधे खाते में डॉलर ट्रांसफर कर सकेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक यह प्रोजेक्ट फिलहाल प्रायोगिक यानी पायलट स्टेज में है। उम्मीद है कि 2026 के अंत तक यह सुविधा आम लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। अगर यह सिस्टम कामयाब रहा तो अमेरिका से भारत पैसे भेजना और भी आसान हो जाएगा।

गौरतलब है कि अमेरिका अब भारत के लिए विदेश से आने वाले रेमिटेंस यानी पैसे का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है। आंकड़ों के अनुसार 2024-25 के वित्त वर्ष में भारत को करीब 135.46 अरब डॉलर का रेमिटेंस मिला, जिसमें से लगभग 37 अरब डॉलर अकेले अमेरिका से आया। यही वजह है कि UPI और Zelle को जोड़ने की यह पहल दोनों देशों के बीच आर्थिक लेन-देन के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है, जिसका फायदा दोनों देशों को हो सकता है।

अब बात करते हैं कि Zelle-UPI ब्रिज असल में काम कैसे करेगा। यह ब्रिज Zelle नेटवर्क ऑपरेटर 'अर्ली वॉर्निंग सर्विसेज' के सहयोग से तैयार किया जा रहा है। Zelle अमेरिका में इस्तेमाल होने वाला एक डिजिटल पेमेंट नेटवर्क है, जबकि UPI को भारत की सबसे आगे की रियल-टाइम डिजिटल पेमेंट प्रणाली माना जाता है। इस ब्रिज का मुख्य मकसद इंटरनेशनल पेमेंट को आसान बनाने के लिए दोनों पेमेंट नेटवर्क को आपस में जोड़ना है। हालांकि इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि भारतीय UPI ऐप अब अमेरिका में भी ठीक उसी तरह काम करने लगेंगे जैसे वे भारत में करते हैं।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे