बुधवार, 16 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
23:46 IST

464 कुएं साफ किए या नहीं, 20 वकील करेंगे जांच

464 कुएं साफ किए या नहीं, 20 वकील करेंगे जांच
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

नागपुर।

महानगरपालिका के 10 जोन में स्थित 464 सार्वजनिक कुओं की सफाई किए जाने के दावे की अब 20 वकीलों की टीम मौके पर जाकर जांच करेगी। मुंबई हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने इन वकीलों को कुओं का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच करने और चार सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

नागपुर शहर के सार्वजनिक कुओं की बदहाल स्थिति और उनके पुनरुद्धार की मांग को लेकर संदेश सिंगलकर ने जनहित याचिका दायर की है। मंगलवार को न्यायमूर्ति अनिल किलोर और न्यायमूर्ति रजनीश व्यास की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।

कुओं के रखरखाव और मरम्मत पर 1 करोड़ 24 लाख रुपये खर्च किए जाने के बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं होने पर अदालत ने पहले भी महानगरपालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। याचिकाकर्ताओं ने अदालत को बताया कि पिछले वर्ष भी कुओं की सफाई किए जाने का दावा किया गया था, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ।

इसके बाद अदालत ने साफ किए गए कुओं की जोनवार सूची मांगी थी। जलप्रदाय विभाग ने 464 कुओं की सूची अदालत में प्रस्तुत की। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता स्मिता सिंगलकर ने 20 इच्छुक वकीलों की सूची पेश की। अब यह टीम मौके पर जाकर कुओं का निरीक्षण करेगी और चार सप्ताह में अपनी रिपोर्ट अदालत को सौंपेगी।

महानगरपालिका की ओर से अधिवक्ता सुधीर पुराणिक ने पक्ष रखा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे