जरीपटका के थानेदार अनिल ताकसांडे कंट्रोल रूम अटैच
नागपुर.
जरीपटका थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा धमकी देकर रिश्वत ले जाने के प्रकरण की गाज थानेदार अनिल ताकसांडे पर गिर गई तक संडे को शुक्रवार दोपहर तत्काल प्रभाव से कंट्रोल रूम में अटैच कर दिया गया. हवलदार सचिन तायडे की गिरफ्तारी के बाद से ही ताकसांडे पर कार्रवाई की तलवार लटक रही थी. फिलहाल उनके स्थान पर किसी अधिकारी के तैनाती का आदेश जारी नहीं हुआ है. बीते कुछ समय से एंटी करप्शन का ट्रैप होने के बाद भी थानेदार कार्रवाई से बच जाते थे. ताकसांडे के तबादले से थानेदारों के हाथ पैर फुले हुए हैं.