गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
01:41 IST

टी-२० सीरीज से पहले ईशान किशन को नेट सेशन में चोट, पहला मैच खेलना अधर में

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-२० से दो दिन पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन को प्रैक्टिस के दौरान पीठ में चोट लगी।

टी-२० सीरीज से पहले ईशान किशन को नेट सेशन में चोट, पहला मैच खेलना अधर में तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-२० सीरीज का पहला मैच १३ सितंबर को खेला जाना है, और टीम इंडिया पहली बार अपने ही घर में मेहमान टीम की तरह मैदान पर उतरेगी। इस सीरीज से पहले हर्षित राणा की चोट से टीम को पहले ही झटका लग चुका था। अब मैच से महज दो दिन पहले टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन भी प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हो गए हैं।

भारतीय टीम इन दिनों दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही है। यहीं नेट सेशन के दौरान ईशान किशन को चोट लगी। उस वक्त ईशान बल्लेबाजी कर रहे थे, जबकि नवदीप सैनी गेंदबाजी कर रहे थे। अपनी रफ्तार के लिए जाने जाने वाले सैनी ने किशन को एक बाउंसर डाला। किशन ने गेंद को डक करने की कोशिश की, लेकिन उसी वक्त उनकी पीठ में दर्द उठा, जिसके चलते वे नेट सेशन बीच में छोड़कर बाहर निकल गए। इसके बाद टीम इंडिया के फिजियो कमलेश जैन ने उनका मुआयना किया। कुछ देर नेट से दूर रहने के बाद ईशान दोबारा बल्लेबाजी के लिए लौटे, जिससे माना जा रहा है कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।

अब सवाल यह उठता है कि क्या ईशान किशन अफगानिस्तान के खिलाफ पहला टी-२० मैच खेल पाएंगे या नहीं। इस पर फैसला टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर और मुख्य कोच गौतम गंभीर को लेना है। यह चोट टीम के लिए इसलिए भी चिंता की बात है क्योंकि ईशान इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। हाल ही में दलीप ट्रॉफी के फाइनल में उन्होंने २७० और ८० रन की जबरदस्त पारियां खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। बताया जा रहा है कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान ईशान स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ जमकर छक्के और चौके भी लगा रहे थे। हालांकि चोट कितनी गंभीर है और वे सीरीज में खेल पाएंगे या नहीं, यह अगले २४ घंटों में टीम की मेडिकल जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे