गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
01:20 IST

SSC परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर से छेड़छाड़ पड़ी महंगी, नए नियम लागू

कर्मचारी चयन आयोग ने कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षाओं के लिए नई एडवाइजरी जारी की है।

SSC परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर से छेड़छाड़ पड़ी महंगी, नए नियम लागू तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC ने कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों और परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टाफ के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। इसमें परीक्षा केंद्र पर लगे कंप्यूटर सिस्टम से जुड़ी कुछ हरकतों पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। अब परीक्षा के दौरान न तो उम्मीदवार और न ही परीक्षा स्टाफ खुद से कंप्यूटर रीस्टार्ट, शटडाउन या सिस्टम बदल सकेगा। ऐसे किसी भी काम के लिए अधिकृत परीक्षा स्टाफ की परमिशन लेनी होगी और तय प्रोसेस फॉलो करनी होगी।

दरअसल आयोग का कहना है कि पिछली कुछ परीक्षाओं में ऐसे मामले सामने आए थे जब कोई टेक्निकल दिक्कत न होते हुए भी उम्मीदवारों ने खुद या परीक्षा स्टाफ की मदद से कंप्यूटर सिस्टम रीस्टार्ट किया, बदला या उसमें किसी और तरह से छेड़छाड़ करने की कोशिश की। इसके बाद आयोग ने माना कि ऐसी हरकतों से परीक्षा और उसकी निष्पक्षता पर असर पड़ सकता है।

नई एडवाइजरी के मुताबिक परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार खुद से न तो कंप्यूटर सिस्टम रीस्टार्ट कर सकेगा और न ही शटडाउन। इसके अलावा कंप्यूटर या मॉनिटर बदलने पर भी रोक रहेगी। अगर ऐसी किसी प्रोसेस की जरूरत पड़ती भी है तो वह सिर्फ अधिकृत परीक्षा स्टाफ के जरिए ही तय नियमों के हिसाब से की जा सकेगी। उम्मीदवार को सिस्टम में खुद से किसी भी तरह का बदलाव करने की इजाजत नहीं होगी।

अगर परीक्षा शुरू होने से पहले या पेपर के दौरान कंप्यूटर में कोई टेक्निकल दिक्कत आती है तो उम्मीदवार को खुद सिस्टम ठीक करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। ऐसी स्थिति में उसे तुरंत सेंटर स्टाफ, इनविजिलेटर या परीक्षा स्टाफ को दिक्कत के बारे में बताना होगा। इसके बाद परीक्षा केंद्र का स्टाफ टेक्निकल समस्या चेक करेगा और जरूरत के हिसाब से आगे की कार्रवाई करेगा। इस पूरी प्रोसेस में रीजनल ऑफिस के अधिकृत प्रतिनिधि, इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर या सेंटर कोऑर्डिनेटर की परमिशन के बिना कोई कदम नहीं उठाया जाएगा।

SSC ने एडवाइजरी में साफ किया है कि अगर कोई उम्मीदवार या परीक्षा स्टाफ बिना परमिशन कंप्यूटर सिस्टम से किसी भी तरह की छेड़छाड़ करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ लिखित नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई उस खास परीक्षा पर लागू नियमों और संबंधित परीक्षा नोटिस में दी गई शर्तों के आधार पर होगी। आयोग ने उम्मीदवारों और परीक्षा स्टाफ को कंप्यूटर सिस्टम और परीक्षा से जुड़े उपकरणों में बेवजह छेड़छाड़ से बचने का निर्देश दिया है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे