गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
00:22 IST

ऑस्ट्रेलिया अ सीरीज के लिए भारत अ टीम घोषित, पडिक्कल और गायकवाड को कमान

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया अ के खिलाफ दो चार दिवसीय और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत अ टीम का ऐलान किया, हार्दिक पांड्या की भी वापसी हुई।

ऑस्ट्रेलिया अ सीरीज के लिए भारत अ टीम घोषित, पडिक्कल और गायकवाड को कमान तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया अ टीम के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भारत अ स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज दो चार दिवसीय मैचों और तीन वनडे मैचों में खेली जाएगी, और दोनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान चुने गए हैं।

चार दिवसीय मैचों की कमान देवदत्त पडिक्कल के हाथ में होगी, जबकि वनडे सीरीज में ऋतुराज गायकवाड टीम की अगुवाई करेंगे। इस स्क्वॉड में हार्दिक पांड्या की भी एंट्री हुई है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस टेस्ट पास करने पर निर्भर करेगा।

चार दिवसीय टीम में साई सुदर्शन का भी कमबैक हुआ है। सुदर्शन चोट की वजह से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाए थे, अब वे ऑस्ट्रेलिया अ के खिलाफ टीम इंडिया में लौट रहे हैं। स्क्वॉड में अमन मोखाडे और आयुष पांडे को भी जगह मिली है। दुलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए शानदार परफॉर्मेंस देने वाले कुमार कुशाग्र को भी टीम में शामिल किया गया है। यश राठोड के साथ शम्स मुलानी और तनुष कोटियन भी चार दिवसीय स्क्वॉड में हैं। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी एन. जगदीसन संभालेंगे।

चार दिवसीय टीम की तेज गेंदबाजी में तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज और प्रफुल्ल हिंगे को जगह मिली है। प्रफुल्ल ने आईपीएल 2026 में अपनी गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा था, जिसके बाद अब उन्हें इंडिया अ टीम में मौका मिला है। इस टीम में युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।

वनडे टीम में ऋतुराज गायकवाड कप्तान और देवदत्त पडिक्कल उपकप्तान होंगे। हार्दिक पांड्या को भी टीम में रखा गया है, मगर वे फिटनेस टेस्ट में पास होने पर ही सीरीज में खेल पाएंगे। साई सुदर्शन और प्रियांश आर्य को भी वनडे स्क्वॉड में जगह दी गई है। मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र और नमन धीर के पास होगी। शानदार फॉर्म में चल रहे प्रभसिमरन सिंग से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

भारत अ और ऑस्ट्रेलिया अ के बीच यह सीरीज 22 सितंबर से शुरू होगी। दोनों टीमों के बीच दो चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे, दूसरा चार दिवसीय मैच 29 सितंबर से शुरू होगा। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को, दूसरा मैच 9 अक्टूबर को और आखिरी मैच 11 अक्टूबर को खेला जाएगा।

चार दिवसीय मैचों के लिए भारत अ टीम: अमन मोखाडे, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उपकप्तान), यश राठोड, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन. जगदीसन (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे, वी. वैश्य।

वनडे मैचों के लिए भारत अ टीम: प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधू, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पांड्या, प्रभसिमरन सिंग (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंग, यश ठाकूर।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे