NTA का दफ्तर मिंटो रोड, दिल्ली शिफ्ट, स्टूडेंट्स के लिए नया एड्रेस जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपना मुख्य ऑफिस नई जगह शिफ्ट कर दिया है और सभी स्टूडेंट्स, कैंडिडेट्स और संस्थाओं को नया पता अपडेट करने को कहा है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने अपना मेन ऑफिस अब नई जगह शिफ्ट कर दिया है। एजेंसी ने सभी कैंडिडेट्स, स्टूडेंट्स, एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस, स्टेकहोल्डर्स, सर्विस प्रोवाइडर्स और आम जनता से अपील की है कि वो NTA का नया पता नोट कर लें और अपने रिकॉर्ड में जरूरी बदलाव कर लें।
NTA की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक अब एजेंसी का ऑफिस नई दिल्ली के मिंटो रोड गवर्नमेंट कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट हो गया है। जिन लोगों को भी आगे NTA से जुड़े किसी ऑफिशियल लेटर-व्यवहार या काम के लिए संपर्क करना है, उन्हें अब यही नया पता इस्तेमाल करना होगा।
NTA का नया पता है, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, 5वां फ्लोर, भारत सरकार प्रेस बिल्डिंग, मिंटो रोड, नई दिल्ली- 110002। आगे चलकर ऑफिशियल कागजी काम में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए NTA ने सभी स्टूडेंट्स और संस्थाओं से अपने रिकॉर्ड में यह पता अपडेट करने की अपील की है।
अब सवाल यह है कि NTA आखिर है क्या और इसका मुख्य काम क्या होता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एजुकेशन मिनिस्ट्री के अंडर बनी एक सरकारी संस्था है, जो देश की कई बड़ी एंट्रेंस और एलिजिबिलिटी एग्जाम कंडक्ट कराती है।
NTA के जिम्मे जो मुख्य काम हैं, उनमें सबसे पहले आता है JEE Main, यानी इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए नेशनल लेवल की परीक्षा कराना। इसके अलावा NEET-UG है, जो मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाला एग्जाम है। CUET-UG और CUET-PG के तहत सेंट्रल और दूसरी यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट कराया जाता है। UGC-NET कॉलेज और यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर और JRF के लिए एलिजिबिलिटी तय करने वाला एग्जाम है। इसके अलावा CMAT और GPAT भी NTA मैनेजमेंट और फार्मेसी फील्ड की नेशनल लेवल परीक्षाओं के तौर पर कराती है।
परीक्षा से जुड़े पूरे मैनेजमेंट की जिम्मेदारी भी NTA के पास ही है, यानी फॉर्म भरने का प्रोसेस, एडमिट कार्ड जारी करना, एग्जाम सेंटर की प्लानिंग, कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, आंसर की और आखिर में रिजल्ट निकालना, यह सब NTA ही देखती है।
यानी सीधी बात यह है कि NTA खुद डायरेक्ट एडमिशन तो नहीं देती, लेकिन देश की जरूरी एंट्रेंस और एलिजिबिलिटी परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से कराने का काम इसी एजेंसी के पास है।