गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
02:37 IST

नई मारुति बलेनो: 6.09 लाख से शुरू, जानिए डाउन पेमेंट और EMI का पूरा हिसाब

मारुति सुझुकी की लोकप्रिय हैचबैक बलेनो अब नए लुक और फीचर्स के साथ आई है, कीमत, EMI और सेफ्टी फीचर्स की पूरी जानकारी।

नई मारुति बलेनो: 6.09 लाख से शुरू, जानिए डाउन पेमेंट और EMI का पूरा हिसाब तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

मारुति सुझुकी ने अपनी सबसे बिकने वाली गाड़ियों में शामिल बलेनो हैचबैक को नए अंदाज में उतारा है। कंपनी ने इस बार डिजाइन से लेकर फीचर्स और सेफ्टी तक कई बदलाव किए हैं। खास बात यह है कि टॉप वेरिएंट में अब ADAS और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिल रहे हैं, जिसकी वजह से इस सेगमेंट में खरीदारी सोच रहे ग्राहकों के लिए नई बलेनो एक दमदार ऑप्शन बन सकती है।

बात करें कीमत की, तो 2026 मारुति सुझुकी बलेनो की एक्स-शोरूम कीमत Rs 6,09,990 से शुरू होती है। वहीं टॉप स्पेक Alpha AMT वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत Rs 9.17 लाख तक जाती है। दिल्ली में अगर कोई बेस वेरिएंट खरीदता है, तो उसे करीब Rs 46,693 RTO चार्ज और Rs 35,201 इंश्योरेंस के तौर पर देने होंगे। यानी बेस बलेनो की ऑन-रोड कीमत लगभग Rs 6,91,794 बैठती है।

अब सवाल आता है कि अगर कोई ग्राहक Rs 1 लाख डाउन पेमेंट करता है तो EMI कितनी बनेगी। इस हिसाब से बाकी बचे Rs 5,91,794 के लिए कार लोन लेना पड़ेगा। अगर यह लोन 10 फीसदी ब्याज दर पर 5 साल के लिए लिया जाए, तो हर महीने करीब Rs 12,574 की EMI चुकानी होगी। 60 महीनों में कुल मिलाकर EMI के तौर पर लगभग Rs 7,54,432 भरने पड़ेंगे। डाउन पेमेंट जोड़ने पर ब्याज सहित गाड़ी की कुल कीमत करीब Rs 8,54,432 तक पहुंच जाएगी।

डिजाइन की बात करें तो नई बलेनो के फ्रंट लुक में बड़े बदलाव किए गए हैं। कार में बड़ी NEXWave ग्रिल, अपडेटेड बंपर, क्रोम फेंडर गार्निश और LED फॉग लैंप दिए गए हैं, हालांकि साइड और रियर प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव नहीं दिखता। इंटीरियर में ब्लैक और ब्लू ड्यूल-टोन थीम मिलती है, और इस सेगमेंट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स एक बड़ा फीचर है। गाड़ी में 9-इंच SmartPlay Pro+ टचस्क्रीन दी गई है जिसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट है। इसके अलावा Clarion साउंड सिस्टम, कूलिंग वाला वायरलेस चार्जर, हेड-अप डिस्प्ले और कलर MID जैसे फीचर्स भी हैं। हालांकि नई बलेनो में अभी भी सनरूफ नहीं दिया गया है।

फीचर्स के मामले में गाड़ी में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, Suzuki Connect और टॉप वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा मिलता है। सेफ्टी के लिए सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स, ABS और EBD, ESP और हिल होल्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। टॉप Alpha(O) वेरिएंट में Level 2 ADAS भी मिलता है, जिसमें Adaptive Cruise Control, Lane Keep Assist और Emergency Braking जैसी सुविधाएं शामिल हैं। TPMS भी उपलब्ध है।

इंजन की बात करें तो नई बलेनो में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 83 PS पावर और 112 Nm टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और AMT का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा CNG वेरिएंट भी है, जिसमें 70 PS पावर और 102 Nm टॉर्क मिलता है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल MT वेरिएंट 23.80 kmpl, AMT वेरिएंट 24.77 kmpl और CNG वेरिएंट 33.61 km/kg तक का माइलेज देता है।

कुल मिलाकर नई बलेनो में मॉडर्न फीचर्स, ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स और अच्छे माइलेज का मेल देखने को मिलता है। Rs 6.09 लाख की शुरुआती कीमत में यह हैचबैक ग्राहकों को अपनी तरफ खींच सकती है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे