महिंद्रा थार का नया लुक जल्द होगा लॉन्च, फीचर्स में होंगे बड़े बदलाव
महिंद्रा थार के फैंस के लिए खुशखबरी, सितंबर के आखिर तक आ सकता है अपडेटेड मॉडल
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में हमेशा अपनी दमदार SUV को लेकर चर्चा में रहने वाली महिंद्रा कंपनी अब अपने फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। कंपनी अपनी पॉपुलर महिंद्रा थार (Mahindra Thar 3-Door) में बड़े अपडेट्स करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अपडेटेड थार इसी महीने यानी सितंबर के आखिर तक ऑफिशियली लॉन्च की जा सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इस गाड़ी को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है।
फिलहाल मार्केट में जो थार मौजूद है वो लगभग 2020 में हुई ओरिजिनल लॉन्चिंग वाले लुक में ही आ रही है। लेकिन नए अपडेटेड मॉडल में कंपनी कुछ जरूरी कॉस्मेटिक बदलाव करने वाली है, जिससे यह गाड़ी पहले से ज्यादा आकर्षक और ट्रेंडी दिखेगी।
एक्सटीरियर की बात करें तो नई थार में रीडिजाइन किए गए बंपर, नए हेडलैंप्स और आकर्षक पांच-स्लॉट ग्रिल देखने को मिल सकती है। इसके अलावा इसमें नए फाइव-डबल स्पोक अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं।
इंटीरियर और फीचर्स के मामले में थार की केबिन पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम बनाई जाएगी। इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर और पैसिव कीलेस एंट्री जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलने की संभावना है। साथ ही नई अपहोल्स्ट्री की वजह से सफर का मजा भी दोगुना हो जाएगा।
इंजन और पावर के मामले में कोई बदलाव नहीं होगा। कारप्रेमियों के लिए यह एक अहम बात है कि महिंद्रा इस अपडेटेड मॉडल के इंजन में कोई फेरबदल नहीं करने वाली है। पहले की तरह ही इसमें तीन दमदार इंजन के ऑप्शन बरकरार रखे गए हैं। 1.5 लीटर डीजल इंजन 117 एचपी पावर और 300 एनएम टॉर्क देता है, 2.2 लीटर डीजल इंजन 130 एचपी पावर और 300 एनएम टॉर्क देता है, जबकि 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन 150 एचपी पावर और 300 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। ये सारे ऑप्शन 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएंगे। थार में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का शानदार एक्सपीरियंस पहले जैसा ही बना रहेगा।
हाल ही में इस SUV को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। खास बात यह है कि इस नई 3 डोर थार फेसलिफ्ट पर हाल ही में लॉन्च हुई थार रॉक्स (Thar Roxx) का असर साफ नजर आता है। लाइटिंग एलिमेंट्स से लेकर डैशबोर्ड पर लगे बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम तक, कई चीजें रॉक्स जैसी ही हो सकती हैं। अगर आप अपने लिए नए और ज्यादा मॉडर्न फीचर्स वाली ऑफ-रोडर कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो सितंबर के आखिर तक लॉन्च होने वाली यह नई महिंद्रा थार आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकती है।