गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
01:19 IST

Jio का नया प्लान: 449 रुपये में पूरे परिवार का पोस्टपेड रिचार्ज, चार सिम एक साथ

जिओ ने फैमिली पोस्टपेड कैटेगरी में एक नया प्लान लॉन्च किया है, जिससे घर के सभी सदस्यों का अलग-अलग रिचार्ज कराने का झंझट खत्म हो जाएगा।

Jio का नया प्लान: 449 रुपये में पूरे परिवार का पोस्टपेड रिचार्ज, चार सिम एक साथ तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

आजकल हर घर में स्मार्टफोन और डिजिटल सर्विसेज का इस्तेमाल इतना बढ़ गया है कि घर के हर मेंबर का अलग मोबाइल रिचार्ज कराना जेब पर भारी पड़ने लगा है। अगर आपके घर में भी हर महीने अलग-अलग रिचार्ज कराने का झंझट रहता है, तो जिओ ने इसी परेशानी को देखते हुए एक नया प्लान निकाला है, जो पूरे परिवार के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है।

जिओ ने 449 रुपये का पोस्टपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें एक मेन कनेक्शन के साथ-साथ घर के तीन और सदस्यों का सिम कार्ड भी जोड़ा जा सकता है। यानी कुल मिलाकर चार सिम एक ही प्लान के तहत चलाए जा सकते हैं।

यह प्लान जिओ की फैमिली पोस्टपेड कैटेगरी, यानी JioPlus का हिस्सा है। इस 449 रुपये के बेसिक प्लान में एक प्रायमरी सिम कार्ड दिया जाता है। अगर आप परिवार के बाकी सदस्यों को इसी कनेक्शन में जोड़ना चाहते हैं, तो ज्यादा से ज्यादा तीन अतिरिक्त सिम कार्ड जोड़े जा सकते हैं। हर एक्स्ट्रा सिम कार्ड के लिए हर महीने 150 रुपये अलग से देने होंगे। इस हिसाब से अगर चार सिम कार्ड चलाने हों, तो कुल मासिक खर्च 899 रुपये (449 रुपये + 150 गुणा 3) होगा। इसका मतलब यह हुआ कि हर सिम कार्ड पर औसतन करीब 225 रुपये महीने का खर्च आएगा, जो अलग-अलग रिचार्ज कराने से कहीं सस्ता है।

डेटा की बात करें तो 449 रुपये के इस फैमिली पोस्टपेड प्लान में प्रायमरी यूजर को 75GB शेयरिंग डेटा मिलता है। इसके अलावा जितने भी एक्स्ट्रा सिम कनेक्शन एक्टिवेट किए जाते हैं, उनमें से हर एक सिम कार्ड पर 5GB अतिरिक्त डेटा फैमिली पूल में जुड़ जाता है। यानी तीन एक्स्ट्रा सिम होने पर 15GB का अतिरिक्त डेटा मिलेगा, जिससे कुल डेटा पूल बढ़कर 90GB हो जाएगा। यह पूरा डेटा घर के सभी सदस्य अपनी जरूरत के हिसाब से आपस में बांटकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा 5G नेटवर्क की सुविधा भी दी जा रही है, जहां जिओ का ट्रूली अनलिमिटेड 5G डेटा बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे स्पीड का एक्सपीरियंस और बेहतर होगा।

इस फैमिली पोस्टपेड प्लान में डेटा के साथ-साथ वॉइस कॉलिंग और मैसेज की सुविधा भी दी गई है। इस प्लान के तहत चारों सिम यूजर्स को देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा नेशनल रोमिंग पूरी तरह फ्री है, यानी देश में कहीं भी आने-जाने पर अलग से रोमिंग चार्ज नहीं देना पड़ेगा। एसएमएस कोटा के तहत हर सिम यूजर को रोजाना 100 फ्री नेशनल एसएमएस की सुविधा दी जाएगी।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे