Jio और Canva की डील: कुछ रिचार्ज प्लान पर मिलेगा 4,000 रुपये का Canva Pro मुफ्त में
रिलायंस जियो और कैनवा डिजाइन ने भारतीय यूजर्स के लिए एक साल के लिए बड़ा ऑफर निकाला है, जिसमें कुछ खास रिचार्ज प्लान पर Canva Pro या Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिलेगा।
रिलायंस जियो और कैनवा डिजाइन ने मिलकर भारतीय यूजर्स के लिए एक साल के लिए एक बड़ा ऑफर अनाउंस किया है। दोनों कंपनियों ने साथ आकर जियो ग्राहकों के लिए कैनवा का सब्सक्रिप्शन फ्री कर दिया है। इसमें Canva Pro और Canva Pro Lite दोनों बिल्कुल मुफ्त दरात मिलेंगे, जिनकी कीमत आमतौर पर करीब 400 रुपये है। यह ऑफर 16 सितंबर यानी आज से शुरू हो चुका है।
यह ऑफर किस प्लान पर क्या देगा, इसे लेकर कंपनी ने साफ बताया है। 399 रुपये वाले प्लान पर जियो यूजर्स को पूरे फीचर्स वाला Canva Pro का एक्सेस मुफ्त मिलेगा। वहीं 349 रुपये या उससे ज्यादा कीमत वाले, रोज 2GB डेटा देने वाले प्लान पर Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा।
दोनों सब्सक्रिप्शन में फीचर्स का फर्क भी है। Canva Pro Lite में टेम्पलेट्स और फॉन्ट्स मिलते हैं, जबकि Canva Pro में प्रीमियम टेम्पलेट्स, फोटो, वीडियो और फॉन्ट्स के साथ-साथ सारे प्रीमियम एलिमेंट्स और एडवांस AI टूल्स भी शामिल हैं। Lite में बेसिक मैजिक रिसाइज, मैजिक इरेजर और बैकग्राउंड रिमूवर जैसे बेसिक टूल्स हैं, जबकि Pro में फुल AI सूट और ज्यादा AI क्रेडिट लिमिट दी गई है। स्टोरेज की बात करें तो Lite में 50 GB क्लाउड स्टोरेज मिलेगा, जबकि Pro में 100 GB क्लाउड स्टोरेज मिलेगा। इसके अलावा Lite में ब्रांड किट और प्रिंट-रेडी एक्सपोर्ट है, तो Pro में ब्रांड किट के साथ कॉन्टेंट प्लानर यानी शेड्यूलिंग फीचर भी शामिल है।
दोनों सब्सक्रिप्शन में प्रीमियम टेम्पलेट्स, फोटो, वीडियो और फॉन्ट्स तो कॉमन हैं ही, साथ ही फोटो-वीडियो के लिए वन-टैप बैकग्राउंड रिमूवल टूल, प्रिंट-रेडी एक्सपोर्ट, मैजिक रिसाइज और मैजिक इरेजर जैसे फीचर्स भी दोनों में मिलते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि Canva Pro पांच एडवांस ब्रांड किट्स देता है, जबकि Pro Lite में तीन बेसिक ब्रांड किट्स मिलते हैं। इसके अलावा Canva Pro में कॉन्टेंट प्लानर और कैनवा का AI चैटबॉट भी है, साथ ही AI इस्तेमाल की ज्यादा लिमिट और एडवांस AI टूल्स भी इसी में शामिल हैं।
यह मुफ्त ऑफर लेने के लिए ग्राहकों को कोई एक्स्ट्रा पैसा या छिपा हुआ चार्ज नहीं देना होगा। इसे एक्टिवेट करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में MY JIO APP खोलना होगा। ऐप में जाकर होम पेज या ऑफर सेक्शन में दिए गए Canva बैनर या ऑफर पर टैप करना होगा। इसके बाद अपनी डिटेल्स वेरिफाई करके सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट किया जा सकता है।
खास बात यह है कि यह टूल्स मराठी-हिंदी समेत दूसरी भारतीय भाषाओं में भी इस्तेमाल किए जा सकेंगे। इससे छोटे कारोबारियों, स्टूडेंट्स और क्रिएटर्स के लिए डिजाइन बनाना और आसान हो सकता है। साथ ही डिजाइन इंडस्ट्री में काम करने वालों को भी इसका फायदा मिल सकता है।