गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
00:42 IST

इंस्टा रिल्स बनाने का झांसा देकर बलात्कार - महिला की शिकायत पर गिरफ्तारी

नागपुर. इंस्टाग्राम पर रिल्स वायरल करने के चक्कर में एक विवाहिता बलात्कार का शिकार हुई है. निजी फर्म में कार्यरत पीड़िता को इंस्टाग्राम पर रिल्स बनाने का शौक है। इसी माध्यम से उसकी दोस्ती अकोला के गजानन नगर निवासी अमीर अख्तर हुसैन से हुई। आरोपी ने विवाहिता को वीडियो एडिट कर आकर्षक बनाने और इंस्टाग्राम पर वायरल कराने का झांसा दिया। इस वादे के साथ वह महिला के करीब आता गया। कुछ समय बाद महिला को संदेह हुआ और उसने आरोपी से बातचीत बंद कर दी। इसके बाद अमीर विवाहिता को धमकाने लगा। वह उसके घर पहुंचने लगा और पति को सब कुछ बताने तथा बच्चों को मारने की धमकियां देता था। महिला को नंदनवन के एक होटल में ले जाकर उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद से दोहराए जाने के लिए लगातार दबाव बनाता रहा। पीड़िता ने वाठोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीएसआई पूजा शेलके ने जांच के बाद मामला दर्ज कर अमीर को गिरफ्तार किया है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे