गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
01:04 IST

ह्यूमनॉइड रोबोट माया ने बॉलीवुड गाने पर किया क्लासिकल डांस, इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर शेयर हुए वीडियो में माया नाम की ह्यूमनॉइड रोबोट पारंपरिक पोशाक में शास्त्रीय नृत्य करती दिखी, वीडियो को अब तक दो लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

ह्यूमनॉइड रोबोट माया ने बॉलीवुड गाने पर किया क्लासिकल डांस, इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

टेक्नोलॉजी अब इतनी आगे बढ़ गई है कि इंसान जैसे दिखने वाले रोबोट सिर्फ चलना-फिरना ही नहीं, बल्कि इंसानों जैसा डांस भी करने लगे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें एक ह्यूमनॉइड रोबोट बॉलीवुड गाने पर शास्त्रीय अंदाज में नाचता नजर आ रहा है।

वीडियो में बैकग्राउंड में लोकप्रिय गाना 'मला जाऊ दे' बज रहा है, और रोबोट इसी गाने की धुन पर क्लासिकल डांस पेश करता है। इस परफॉर्मेंस के लिए रोबोट को खासतौर पर ट्रेनिंग दी गई थी।

यह वीडियो दो इंस्टाग्राम अकाउंट, @zikiguy और @mayatherobot पर शेयर किया गया है। वीडियो में क्रिएटर्स ने यह भी दिखाया कि रोबोट को क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग कैसे दी गई। रोबोट के गले में चोकर नेकलेस है, पैरों में जूते हैं, और पहनावे में चोली और घागरा है। सिर पर मुलायम बालों वाली विग लगाई गई है, और इसी पारंपरिक साज-सज्जा में वह शास्त्रीय नृत्य पेश करती है। इतने पारंपरिक अंदाज में डांस करते रोबोट को देखकर लोग हैरान रह गए हैं, और वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस रोबोट का नाम माया है।

वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि यह ह्यूमनॉइड रोबोट के जरिए पेश किया गया दुनिया का पहला भारतीय शास्त्रीय नृत्य है। हालांकि इस दावे की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पोस्ट के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट मास्टर्स यूनियन यूनिवर्सिटी के छात्रों के सहयोग से तैयार किया गया है।

वीडियो को अब तक दो लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, और कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, "रोबोट फिल्म अब हकीकत में बदल रही है, सच में।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मुझे समझ नहीं आ रहा, उसने यह रोबोट खरीदा या खुद बनाया?" वहीं एक और यूजर ने लिखा, "भाई अब तू डांसर्स की नौकरी भी खाएगा क्या?"

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे